एक्सप्लोरर

निखरेगी गोरखपुर के रामगढ़ ताल की सूरत, सीएम योगी ने खोला खजाना

ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर की तरह ही उत्तरी छोर को भी विकसित किया जाएगा. यहां नालों की टैपिंग कर गंदे पानी का प्रवाह रोका जाएगा. साथ ही समानांतर 2.5 किलोमीटर की लम्बाई में तीन मीटर चौड़ा बांध भी बनेगा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशकों से उपेक्षित रामगढ़ ताल को भव्य पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दे दी है. कोई इसकी तुलना मुंबई के मरीन ड्राइव से करता है, तो कोई जुहू चौपाटी से. अब इस ताल की रंगत और निखरने वाली है. इसके लिए सीएम योगी ने एक बार और खजाना खोल दिया है. ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर की तरह ही उत्तरी छोर को भी विकसित किया जाएगा. यहां नालों की टैपिंग कर गंदे पानी का प्रवाह रोका जाएगा. साथ ही समानांतर 2.5 किलोमीटर की लम्बाई में तीन मीटर चौड़ा बांध भी बनेगा. जल्द ही रामगढ़ ताल रिंग रोड की सैर का भी खूबसूरत स्थान बन जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मार्च को केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल का अवलोकन भी किया. गोरखपुर दौरे से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने रामगढ़ताल के उत्तरी छोर, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक इंटरसेप्टिंग सीवर और समानान्तरण बांध के निर्माण के लिए धनराशि 34 करोड़ 19 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति दी है.

कार्य योजना के मुताबिक रामगढ़ ताल के खूबसूरत नजारे के लिए अब 2.5 किलोमीटर लंबा बांध पाथ वे व्यू पॉइंट के रूप में बनेगा. धन मिल जाने से पैडलेगंज से आरकेबीके तक तीन मीटर चौड़ा बांध बनाया जाएगा. बांध और इंटरसेप्टिंग सीवर बन जाने से ताल में आसपास की नालियों से आ रहा कचरा प्रवाहित नहीं हो पाएगा और ताल की सुंदरता और निखर उठेगी. बांध के निर्माण से ताल के किनारे रिंग रोड की परिकल्पना पूरी तरह साकार हो जाएगी. रिंग रोड का काम पूरा होने पर ताल के चारों ओर भ्रमण कर इसकी खूबसूरती का दीदार किया जा सकेगा.

विकसित हो रहे नए क्षेत्र में बांध (पाथ वे) पर पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच बनाने की भी योजना है. रामगढ़ ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर का विकास होने के साथ ही मोहद्दीपुर में आरकेबीके से सहारा इस्टेट तक पौने चार किलोमीटर की लम्बाई में सड़क बनाई गई हैं.

पूरे शहर में सीवर लाइन बिछाने की योजना गोरखपुर महानगर का तेजी से विस्तार नब्बे के दशक से होने लगा था, लेकिन महानगरीय बुनियादी सुविधाओं के नाम पर कहने को बहुत कुछ नहीं था. सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधा की कभी सुध ही नहीं ली गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास किए. उनकी पहल पर अमृत योजना के तहत शहर के पूर्वी छोर पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. सीवर लाइन का आच्छादन पूरे शहर में किए जाने की कार्य योजना पर भी कार्य हो रहा है.

दिसंबर तक सीवर लाइन का कार्य होगा पूरा 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली थी. कार्यदायी संस्था जल निगम के मुताबिक अमृत योजना के तहत शहर के पांच वार्डों महादेव झारखंडी टुकड़ा नम्बर एक, दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज में सीवर लाइन का निर्माण दो जोन में बांटकर किया जा रहा है. सीवर लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत अक्टूबर 2018 में हुई थी, दोनों जोन मिलाकर अब तक 70 प्रतिशत सीवर लाइन का कार्य कराया जा चुका है. दिसम्बर 2021 तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: कभी भी यूपी लाया जा सकता है मुख्तार अंसारी, प्रयागराज की कोर्ट पहुंचा शिफ्ट किए जाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
UP के घर खरीदारों को बड़ी राहत! ज्यादा GST वसूलने पर मिलेगा रिफंड, जानिए पूरा नियम
UP के घर खरीदारों को बड़ी राहत! ज्यादा GST वसूलने पर मिलेगा रिफंड, जानिए पूरा नियम
UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक
UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक
KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, लखनऊ से उठा नया विवाद, सपा-कांग्रेस ने सरकार को घेरा
KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, लखनऊ से उठा नया विवाद, सपा-कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वीडियोज

59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget