एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव प्रचार में सीएम योगी बोले, राम मंदिर की राह में कांग्रेस-राजद बाधक थे

बिहार चुनाव में सीएम योगी ने तूफानी प्रचार की कमान संभाल ली है. अपने भाषणों में वे राम मंदिर, नक्सलवाद, कश्मीर समेत हर मुद्दे पर खुल के बोल रहे हैं.

लखनऊ. बिहार चुनाव को देखते हुए आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के अरवल पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि बिहार की ये धरती भगवान विष्णु की धरती है. इसलिए यहां दुनिया अपने पितरों को तर्पण करती है. भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के लिए इसी धरती को चुना था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में सबका साथ, सबका विकास और गरीब कल्याण योजना को पीएम नरेंद्र मोदी ने सबके लिए सुलभ करवाया. उन्होंने कहा, '' याद कीजिये नीतीश जी के शासन के पहले बिहार में क्या होता था, बिहार के अंदर नक्सलवाद चरम पर था, जातीय हिंसा चरम पर थी. ऐसे ही देश के अंदर कांग्रेस के नेतृत्व में भी जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लड़ा कर राज करने की मंशा की थी.''

सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस की देन है. नक्सलवाद की समस्या कांग्रेस की देन है. प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने पर पहला जनधन खाता खुलवाने का काम किया. दूसरा काम पीएम आवास दिया. गरीबों को गैस चूल्हा दिया. शौचालय बनवाए. कांग्रेस और राजद ने अगर ये किया होता तो पीएम मोदी को इसे देने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

राम मंदिर पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने राम मंदिर को लेकर कहा,'' हम हमेशा कहते थे "रामलला हम आएंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे". राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद थे. हमने कहा था आतंकियों के घर घुसकर मारेंगे. हमने ये सब किया. जिस वक़्त बिहार में लालू जी के नेतृत्व में राजद की सरकार थी, कांग्रेस का समर्थन था, क्या गरीबों को राशन मिलता था ? गाय पशुओं का खाने का चारा तक खा लिया गया. एनडीए के प्रत्याशियों को जिताकर तीन चौथाई की सरकार बनानी है. आपको बुलेट का जवाब बैलेट से देना है.''

ये भी पढ़ें.

यूं ही नहीं हैं पार्टी के बड़े स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जहां गये वहां नैया पार लगी, पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget