एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने बदला काशी का कलेवर, नई काशी देखने के लिए हर श्रद्धालु उतावला- सीएम योगी

PM Modi Varanasi Visit: सीएम योगी ने कहा कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुए विकास से काशी का कलेवर बदल गया है. नई काशी को देखने के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं.

PM Modi Varanasi Visit: महाकुंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहली बार शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुए विकास से काशी का कलेवर बदल गया है और अब नई काशी और उसके नए कलेवर को देखने के लिए पूरे देश के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर किसी ने पिछले 11 वर्ष में बदलती हुई काशी को देखा है. यह वही काशी है, जो संकरी गलियों के लिए जानी जाती थी, अपने जाम के लिए जानी जाती थी. काशी शिक्षा का प्राचीन केंद्र रही है. लेकिन, अस्त-व्यस्त पड़े शिक्षा के केंद्रों के साथ ही स्वास्थ्य के लिए, पर्यटन के लिए, कनेक्टिविटी के लिए पिछले 11 वर्षों में यहां 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं आई हैं.’’ उन्होंने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री के कर कमलों से काशी में लगभग 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है.

सीएम योगी ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राधा-कृष्ण की लीलाओं से आच्छादित अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट करके उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में वाराणसी की ‘जीआई टैग’ प्राप्त काष्ठकला के तहत निर्मित कमल छत्र भेंट किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के साथ ही दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन के उपरांत प्रधानमंत्री की यह पहली काशी यात्रा है.’’

उन्होंने कहा,‘‘दिव्य और भव्य महाकुंभ के इस आयोजन में काशी भी इसका साक्षी बना. देश और दुनिया से आने वाला हर श्रद्धालु पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस नई काशी और बाबा विश्वनाथ की पावन धरा को नए कलेवर के रूप में देखने को उतावला दिखाई दे रहा था.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 दिनों के इस आयोजन के अवसर पर काशी में भी एक महा समागम दिखाई दे रहा था और इस दौरान तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां स्थित बाबा विश्वनाथ के पावन धाम के दर्शन किये.

आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ की सफलता, उसकी भव्यता और उसकी दिव्यता प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में एक नई ऊंचाई को छूती हुई दिखाई दी. उन्होंने का कि नमामि गंगे परियोजना के बाद हर श्रद्धालु जिसने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई उसने अपने आप को अभिभूत होता हुआ पाया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना की सफलता के कारण महाकुंभ भी आज सफल हुआ है.

हस्तशिल्पियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और उत्तर प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रयास सार्थक साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि काशी और उसके अगल-बगल के जनपदों को सर्वाधिक जीआई टैग अब तक प्राप्त हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश, देश के अंदर जीआई टैग में नंबर एक स्थान हासिल कर रहा है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से आज 21 नए जीआई टैग के प्रमाणपत्र प्रदान किए जा रहे हैं. स्थानीय हस्तशिल्पियों और कारीगरों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए यह प्रयास किए गए हैं.

आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष्मान भारत एक गरीब को स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने के लिहाज से मील का पत्थर साबित हुआ है. देश के अंदर 50 करोड़ से अधिक लोग और उत्तर प्रदेश के 10 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से सीधे-सीधे लाभान्वित हुए हैं. उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में अब ‘वय वंदना योजना कार्ड’ के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक बुजुर्ग को 5,00,000 रुपये की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई है और काशी में अब तक 50,000 से अधिक बुजुर्गों ने इसका कार्ड बनवा लिया है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे. 

आगरा की जामा मस्जिद में कटा हुआ पशु मिलने पर बवाल, लोगों का भड़का गुस्सा, CCTV में दिखा संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget