एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने बढ़ाया कटेहरी सीट पर फोकस, 8 सितंबर को करेंगे दौरा, पिछड़े मतदाताओं पर नजर

UP By-election 2024: लोकसभा चुनाव के बाद ये तीसरी बार होगा जब सीएम योगी अंबेडकर नगर जाएंगे. मुख्यमंत्री का ये दौरा यूपी उप चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है.

UP By-election 2024: उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान हो गया है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 सितंबर को तीसरी बार अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट का दौरा करेंगे. इस दौरान वो कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. कटेहरी सीट पर ओबीसी मतदाताओं का खासा असर है. ऐसे में योगी की नजर राजभर मतदाताओं पर है.

लोकसभा चुनाव के बाद ये तीसरी बार होगा जब सीएम योगी अंबेडकर नगर जाएंगे. मुख्यमंत्री का ये दौरा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है. माना जा रहा है कि इस दौरान वो कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं. यूपी उपचुनाव की दस सीटों में से सीएम योगी ने अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट को जिताने की जिम्मेदारी ली है. 

मिल्कीपुर और कटेहरी पर खास फोकस
मुख्यमंत्री का इन दोनों सीटों पर खास फोकस हैं. हालांकि प्रदेश का मुखिया होने के नाते वो सभी सीटों का दौरा कर रहे हैं. वो अबतक उपचुनाव वाली नौ सीटों का दौरा कर चुके हैं. इसके अलावा दस सितंबर को मीरजापुर की मझवां में भी जाएँगे, जहां वो एक बड़ी जनसभा करेंगे. यूपी उपचुनाव में बीजेपी विकास और संवाद की रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. सीएम योगी जहां भी जा रहे हैं उन क्षेत्रों में रोज़गार मेला लगाकर नियुक्ति पत्र और मेधावी छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन बांट रहे हैं. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं. 

कटेहरी विधानसभा सीट पर साल 2022 में एनडीए गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने चुनाव लड़ा था. इस सीट पर सपा के लालजी वर्मा ने निषाद पार्टी को 7,696 वोटों से हरा दिया था. लोकसभा चुनाव में लालजी वर्मा के सांसद बन जाने के बाद ये सीट खाली हो गई है. जिसके बाद बीजेपी इस सीट पर जीत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. 

बता दें यूपी में जल्द ही करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर समेत प्रदेश की कुल 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें से पाँच सीटों पर सपा का कब्जा था, जबकि तीन सीटें बीजेपी और एक-एक सीट पर रालोद और निषाद पार्टी के पास थीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget