एक्सप्लोरर

UP Politics: RLD विधायकों के लिए लोकभवन में कई बार बजी तालियां, सीएम योगी बोले- 'स्वागत है आपका'

UP Rajya Sabha Election 2024: सोमवार को आरएलडी के विधायक सीएम योगी आदित्नयाथ से मिलने लोकभवन पहुंचे, जहां तालियों से उनका स्वागत हुआ.

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले लोकभवन पहुंचे आरएलडी विधायकों का जोरदार स्वागत किया गया. आरएलडी विधायकों के लिए कई बार तालियां बजीं. सीएम योगी ने कहा, आपका स्वागत है. इस स्वागत और अभिनंदन को लेकर आरएलडी के विधायक गदगद नजर आ रहे हैं. सीएम ने राजा भैया का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत कराया. सीएम योगी बोले, हम तो पहले से चाहते थे आरएलडी हमारे साथ रहे.

जयंत चौधरी की रविवार को मथुरा में अपने विधायकों के साथ हुई बैठक में तय हो गया था कि आरएलडी के 9 विधायकों को लोकभवन में सीएम योगी से मुलाकात करनी है. तय समय से विधायक लोकभवन पहुंच गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम तो बहुत पहले से चाहते थे कि आरएलडी हमारे साथ रहे, लेकिन कोई बात नहीं अब आप हमारे साथ आ गए हैं आपका स्वागत है. सीएम योगी के इतना कहते ही लोकभवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सीएम योगी ने फिर कहा राजा भैया और आरएलडी का स्वागत है, फिर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट थी.

तालियों से हुआ RLD विधायकों का स्वागत

लोकभवन पहुंचे विधायकों को राज्यसभा चुनाव में कैसे वोटिंग करनी है और किस किस बात का खास ख्याल रखना है ये प्रशिक्षण दिया गया. सीएम योगी ने बीजेपी और गठबंधन में शामिल विधायकों से कहा कि राज्यसभा की आठ सीट जीतेंगे तो 2024 में यूपी की 80 लोकसभा सीट जीतने को लेकर बड़ा संदेश जाएगा. राजसभा चुनाव के परिणाम के बाद बीजेपी विपक्ष पर और हमलावर होगी और राज्यसभा चुनाव के परिणामों और विपक्ष की हार को बड़ा मुद्दा बनाएगी.

सीएम योगी के स्वागत से खुश RLD विधायक
आरएलडी चीफ जयंत चौधरी बीजेपी के साथ जाने को लेकर तस्वीर साफ कर चुके हैं. लेकिन, बीजेपी की तरफ से अभी गठबंधन पर कोई अंतिम मुहर नहीं लगाई गई है. इसी बात को लेकर आरएलडी के 9 विधायक थोड़े टेंशन में थे कि सीएम योगी से मुलाकात में उन्हें कितनी तवज्जो मिलेगी. लेकिन, उनके स्वागत में जिस तरह तालियां बजवाई गई उससे आरएलडी के विधायकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. आरएलडी विधानमंडल दल नेता राजपाल बालियान ने कहा कि सीएम योगी से मुलाकात शानदार रही. स्वागत और मुलाकात दोनों ही शानदार थे.

सीएम योगी से मुलाकात के बाद रात नौ बजे आरएलडी के विधायक आरएलडी विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान से मिलने उनके आवास पहुंचे. वहां ये तय हुआ है कि मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे आरएलडी के सभी विधायक लखनऊ में विधानमंडल दल कार्यालय पहुचेंगे और फिर एक साथ राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में जाएंगे.

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ एक्शन होगा? क्या जाएगी उनकी सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget