एक्सप्लोरर

आज से दो दिन तक वाराणसी में रहेंगे CM योगी, धार्मिक स्थलों और कांवड़ियों की व्यवस्था परखेंगे

UP News: सीएम योगी आज से दो दिन तक वाराणसी दौरे पर रहेंगे. यहां वह धार्मिक स्थलों व कांवड़ यात्रियों की व्यवस्थाओं को परखेंगे. सीएम योगी के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां चाक-चौबंध की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज गुरुवार (17 जुलाई) से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर होंगे. इस दौरान वह सावन माह में वाराणसी के धार्मिक स्थलों और कावड़ यात्रियों की व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारी को परखेंगे. इसको लेकर वाराणसी जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सीएम योगी आदित्यनाथ दर्शन पूजन करने के लिए भी पहुंचेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में भी दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे. उनके साथ क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे. सावन माह के दौरान वाराणसी के अलग-अलग प्राचीन धर्मस्थल पर चल रही तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर भी जायजा लेंगे. साथ ही साथ कांवड़ शिविर और अलग-अलग शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर भी स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं. वाराणसी के पड़ाव स्थित कॉलेज और सारनाथ के एक कार्यक्रम में भी सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं.

क्षेत्रीय विधायक करेंगे सीएम योगी का स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी में क्षेत्रीय विधायकों औऱ भाजपा पदाधिकारीयों की तरफ से स्वागत किया जाएगा. सीएम योगी 17 जुलाई से दोपहर बाद वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान उनका चंदौली भी कार्यक्रम प्रस्तावित है. अगले दिन 18 जुलाई को वह वाराणसी से रवाना होंगे. वाराणसी जिला प्रशासन, विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की तरफ से उनके वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधित और बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई. श्रावण महीने में बड़ी तादाद में भगवान भोलेनाथ के भक्त बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए वाराणसी आते हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस ने अपराधी किए नेस्तनाबूद, 8 साल में 30 हजार से अधिक अपराधियों को भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget