एक्सप्लोरर

UP News: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के पहले CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, इन मंदिरों में की पूजा अर्चना

CM Yogi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित वाराणसी आगमन की तैयारियों की समीक्षा की.

CM Yogi in Varanasi:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर है. अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी काल भैरव मंदिर (Kaal Bhairav ​​Temple) पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा काल भैरव का दर्शन और पूजन किया. इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचर बाबा विश्वनाथ की पूजा और अर्चना की. बताया जाता है कि इसके बाद वे राजधानी लखनऊ (Lucknow) के लिए रवाना हो जाएंगे. 

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित वाराणसी आगमन की तैयारियों की समीक्षा की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 1450 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पैकिंग हाउस का भी किया निरीक्षण 

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. वहां से वे करखियांव में मंडी परिषद की ओर से निर्मित इंटीग्रेटेड पैक हाउस का भी निरीक्षण करने पहुंचे. 15.78 करोड़ रुपये की लागत से बने इंटीग्रेटेड पैक हाउस में फलों और सब्जियों की धुलाई के साथ-साथ ग्रेडिंग का काम किया जाएगा. एकीकृत पैक हाउस से वाराणसी और आस-पास के जिलों के किसानों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना है, क्योंकि इससे उनके कृषि उत्पादों के निर्यात की भी सुविधा होगी. 

NCR की तर्ज पर विकसित होगा वाराणसी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों को राज्यकीय राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मंजूरी देने के 6 महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को दो हफ्ते में एक और नई योजना तैयार करने के लिए कहा है. इसके साथ ही इसके लिए विस्तृत कार्य योजना भी बनाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य आवास विभाग के अधिकारियों को प्रारंभिक अध्ययन करने और एनसीआर की तर्ज पर भदोही, गाजीपुर, बलिया और चंदौली के सीमावर्ती जिलों के साथ वाराणसी जिले को जोड़ने के लिए एक एकीकृत विकास योजना तैयार करने के लिए कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पढ़ें पूरा कबूलनामा
Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पूरी लिस्ट
Ram Mandir Case Live: अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के घर पर पुलिस पहुंची
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के घर पर पुलिस पहुंची
' जन्मदिवस की बधाई भैया...' अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई
' जन्मदिवस की बधाई भैया...' अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😱Suraj का खौफनाक रूप! टूटा दुखों का पहाड़, ऑफिसर की वर्दी छोड़ बना गुंडा! #sbs
Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget