एक्सप्लोरर

Watch: अयोध्या पहुंचे CM योगी, राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

CM Yogi Adityanath in Ayodhya: सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं. मंगलवार शाम हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पहुंचे. फिर वे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए.

CM Yogi Adityanath Visit Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (6 अगस्त) को अयोध्या पहुंचे हैं. यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. अयोध्या पहुंचे के बाद सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की और संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई. यहां उन्होंने दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया. 

हनुमानगढ़ी मंदिर पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम योगी सीधे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. यहां उन्होंने श्री रामलला का दर्शन किया और उनके दरबार में हाजिरी लगाई और उनके चरणों में अपना शीश झुकाया. अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का दर्शन-पूजन कनरे के बाद सीएम योगी श्री भगवान राम के चरणों में गिर गए नमस्कार किया.

''प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है''

प्रभु श्री रामलला के दर्शन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा है, ''आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्॥सनातन आस्था के केंद्र धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है। उनके आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।जय श्री राम!''

आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्॥

सनातन आस्था के केंद्र धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है। उनके आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।… pic.twitter.com/PszNpKt8kN

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 6, 2024

">

हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं , दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥ 'अंजनीपुत्र' श्री हनुमान जी संपूर्ण सृष्टि का कल्याण करें''.

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥

'अंजनीपुत्र' श्री हनुमान जी संपूर्ण सृष्टि का कल्याण करें। pic.twitter.com/YHc4SbNYCQ

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 6, 2024

">

लोकसभा चुनाव के दौरान पहुंचे थे अयोध्या 

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अयोध्या पहुंचे थे, इस दौरन भी उन्होंने प्रभु श्री रामलला का दर्शन किया था और पुजा-अर्चना की थी. साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर भी पुजा-अर्चना की थी. अब एक बार फिर सीएम योगी लोकसभा चुवाव के बाद आज यानी 6 अगस्त को धर्मनगरी पहुंचे हैं.

कानून व्यस्थाओं को किया समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की. यहां उन्होंने अधिकारी के साथ बैठक की और जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की. पुजा करने के बाद सीएम योगी ने कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान भदरसा में सपा नेता मोईद खान और की अवैध संपत्तियों के बार में भी बताया गया. 

मोईद खान के संपत्ति पर जला बुलडोजर

हाल ही में अयोध्या के भदरसा में एक 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ था. इसमें मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान है, जिसको लेकर सीएम योगी ने सदन के अंदर बात की थी, जिसके बाद उसके अवैध संपत्ति पर सीएम योगी का बुलडोजर भी चला था, फिलहाल पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: नोएडा में बेसमेंट में चल रहा कोचिंग सेंटर सील, एक अन्य को नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget