एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली अफसरों की बैठक....सोशल डिस्टैंसिंग का कुछ यूं दिखा नजारा

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सरकार हर जरूरी दिशा निर्देश जारी कर रही है। यही नहीं सरकार और उनके अधिकारी भी इसका पालन कर रहे हैं। सीएम योगी की बैठक में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। देश से लेकर प्रदेश सरकार सभी इन दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। जनता से अपील की जा रही है कि वे घर पर ही रहें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इन निर्देशों का साफ असर भी दिखा। लॉकडाउन के दौरान हालात की समीक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान सभी अधिकारी उचित दूरी बनाकर बैठे थे ताकि किसी के संपर्क में न आ सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली अफसरों की बैठक....सोशल डिस्टैंसिंग का कुछ यूं दिखा नजारा

कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री की बैठकों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। यहां पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बैठक चाहे लोक भवन में हो या फिर सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर, हर जगह अब मुख्यमंत्री और अफसर एक-दूसरे से निश्चित दूरी पर बैठ रहे हैं और प्रदेश के हालातों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अफसरों ने प्रदेश भर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लोगों तक आपात जरूरत पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं और पूरी कार्रवाई की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख््याल रखा। बैठक के दौरान उनके तथा बैठक में शिरकत कर रहे अधिकारियों की कुर्सियों के बीच काफी दूरी देखी गई।

इस दौरान सीएम ने समीक्षा बैठक में कोरोना पर प्रभावी नियन्त्रण पाने के लिए कोरोना एक्शन प्लान तैयार किया। लॉक डाउन के दौरान पान, तम्बाकू, गुटखे पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। अब सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। हर जगह पर अधिकारी व सभी लोग गांवों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरा, धर्मशालाओं में रह रहे लोगों के लिए पके हुये भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कालाबाजारी, जमाखोरी या मुनाफाखोरी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि रैन बसेरों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे के बाहर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा न रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget