एक्सप्लोरर

CM योगी ने मुरादाबाद में 401 करोड़ की 292 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, युवाओं को मिला टैबलेट का उपहार

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 401 करोड़ की 292 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम ने 2500 छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी प्रदान किए.

Cm Yogi Adityanath Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा सेवायोजन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 50 से अधिक कंपनियों द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कुल 401 करोड रुपए की लागत वाली 292 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उद्यम प्रोत्साहन के अंतर्गत विभिन्न ऋण आधारित योजनाओं के अंतर्गत 175 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि लाभार्थियों को ऋण के रूप में प्रदान की गई साथ ही 2500 छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी प्रदान किए गए.

शिलान्यास वाले कार्यों में मुरादाबाद - मछरिया - लालाटीकर - रौंडा झौंडा चैराहा से मनकरा मुंडापांडे संपर्क मार्ग का चैड़ीकरण कार्य, एनएच 24 रोड साई अस्पताल से गांगन तिराहे तक रोड पर ग्रीन बेल्ट प्लांटेशन एवं अन्य विकास कार्य, एनएच 49 पर कांठ रोड पर पीएसी तिराहे से फोटान अस्पताल तक ग्रीन बेल्ट प्लांटेशन एवं अन्य विकास कार्य, कुंदरकी - डिंगरपुर - रतनपुर कला - पाकबड़ा मार्ग का सुधारीकरण, एनएच 49 पर पीली कोठी से लोको शेड पुल तकग्रीन बेल्ट प्लांटेशन व अन्य विकास कार्य शामिल है.

सीएम ने किया कई परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास
इसके अलावा विकास खंड कुंदरकी के ग्राम पंचायत रतनपुर कला में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से सम्मिलित है वहीं लोकार्पण के अंतर्गत मुरादाबाद पुलिस लाइन में 200 पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल का निर्माण कार्य, अग्निशमन केंद्र बिलारी हसनपुर में आवासीय भवनों का निर्माण, एनसीएपी निधि से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत ग्रीन हेरीटेज ट्रायंगल में लगे वृक्षों का संरक्षण आईईसी तथा हेरीटेज रोड पर अन्य विकास कार्य, आशियाना योजना स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर नेचर पार्क एवं लाइब्रेरी का विकास कार्य तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरादाबाद का उन्नयन कार्य सम्मिलित है.

उन्होंने मंडल के गजेटियर के द्वितीय संस्करण का भी विमोचन किया तथा पाकबड़ा मार्ग पर स्थित द्वार का स्वर्गीय कुंवर सर्वेश सिंह के नाम पर नामकरण किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  विभिन्न कंपनियों द्वारा लिए जा रहे इंटरव्यू के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे तथा युवक एवं युवतियों का उत्साहवर्धन किया. मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर रोजगार मेले आयोजित कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के चहुमुखी विकास को निरंतर गति प्रदान की जा रही है.उन्होंने मुरादाबाद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में कहा कि मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, इस विश्वविद्यालय से मुरादाबाद के साथ-साथ आसपास के अन्य जनपदों के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सीएम योगी ने कहा कि, मुरादाबाद को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ दिया गया है जिससे व्यापारी एवं उद्यमियों को लाभ मिलेगा. मुरादाबाद का पीतल पूरे विश्व में अपनी चमक बिखेर रहा है एयरपोर्ट के संचालन से पीतल के कारोबार के साथ-साथ अन्य आसपास के जनपदों के उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा. आज उत्तर प्रदेश सर्वाधिक तीव्र गति से आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ प्रत्येक पात्र परिवार को सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का पूरी पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 

सीएम ने दी मुरादाबाद को करोड़ों की सौगात
सीएम ने दी मुरादाबाद को करोड़ों की सौगात


 
उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के बारे कहा कि सरकारी नौकरियों में भी पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. बीते 5 दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी सुचिता पूर्ण तरीके से आयोजित कराया जा चुका है और जल्द ही पुलिस विभाग के अन्य पदों के लिए भी आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी सेवाओं में महिलाओं को भी समान रूप से अवसर प्रदान किया जा रहा है. आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी में 74 पुलिस उपाधीक्षकों में से 18 बेटियां पुलिस उपाधीक्षक के रूप में पुलिस बल का हिस्सा बनी हैं.

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 
इस अवसर पर यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और यूपी सरकार के मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह, महापौर नगर निगम मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी सतपाल सैनी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में युवाओं के लिए बहार, सीएम योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, फिर होगी भर्ती

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget