एक्सप्लोरर

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिया ये जरूरी निर्देश

UP News: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वाली एक छात्रा यूपी के अंबेडकर नगर जिले की रहने वाली थी.

CM Yogi Expressed Grief on Delhi Coaching Flooding: दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने की घटना में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. जिसमें उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की एक छात्रा की भी मौत हुई है. वहीं इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अधिकारियों को शोकाकुल परिजनों से मिलने और दिल्ली के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है.

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"दिल्ली स्थित कोचिंग सेंटर में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई विद्यार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए जनपद अंबेडकर नगर की छात्रा के शोकाकुल परिजनों से मिलने और दिल्ली के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी हर संभव मदद करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें. ॐ शांति!"

श्रेया के गांव बरसावां में शोक का माहौल

बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वाली एक छात्रा श्रेया यादव उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की रहने वाली थी. श्रेया की मौत से उनके घर और गांव बरसावां हाशिमपुर में शोक का माहौल है. श्रेया के भाई अभिषेक यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी शनिवार रात करीब 12 बजे दी गई. अभिषेक को बताया गया कि पीड़ित छात्रों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है और बाद में पता चला कि श्रेया की मौत हो चुकी है, अभिषेक ने कहा कि श्रेया की मौत की खबर सुनकर वो स्तब्ध रह गए.

बीएससी एग्रीकल्चर में श्रेया ने किया था ग्रेजुएशन 

उन्होंने बताया कि श्रेया ने बीएससी एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन किया था, ग्रेजुएशन कम्पलीट करने के बाद उसे मदर डेयरी कंपनी से नौकरी का ऑफर भी आया था, लेकिन हमने उसे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और यूपीएससी की तैयारी करने की सलाह दी, इसके बाद श्रेया को यूपीएससी की तैयारी के लिए मार्च में दिल्ली भेज दिया गया था, उसने अप्रैल में कोचिंग में दाखिला कराया था.

एजेंसी इनपुट के साथ

सपा के नेता प्रतिपक्ष को केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई, अखिलेश यादव से कहा आपने धोखा दे दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget