एक्सप्लोरर

UP News: पीएम मोदी के साधना पर हो रही विपक्षियों की बयानबाजी पर सीएम योगी का पलटवार, जानें क्या कहा

UP News: पीएम मोदी के कन्याकुमारी में चल रही साधना को लेकर विपक्ष के सवालों पर सीएम योगी ने साधा निशाना. उन्होंने कहा कि आराधना को समझने के लिए भारत और भारत जैसा मन होना चाहिए.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आध्यात्मिक साधना पर विपक्षियों की तरफ से दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. सीएम योगी ने एक सवाल के जवाब में आज गोरखपुर में कहा कि बिना थके, बिना डरे, बिना रुके भारत माता की सेवा करने वाले पीएम मोदी की आध्यात्मिक आराधना पूरी तरह राष्ट्र आराधना है.पर जो लोग भोग में लिप्त हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, अनाचार और दुराचार में लिप्त हैं, वे लोग आध्यात्मिक आराधना के महत्व को नहीं समझ सकते.

पीएम मोदी की चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद कन्याकुमारी में चल रही साधना को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाते हुए उसे भी प्रचार का एक रूप बता रहा था. जिसको लेकर सीएम योगी ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने गोरखपुर में आज मतदान के बाद मीडिया के सामने ये कहा.सीएम योगी आज अपने बूथ के पहले वोटर बने और उसके बाद मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने विपक्ष को घेरा.

क्या बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा आध्यात्मिक आराधना को समझने के लिए भारत और भारत जैसा मन चाहिए.भारत के सनातन मूल्यों और आदर्शों के प्रति निष्ठा का भाव चाहिए. जिनके मन में भारत के प्रति आस्था का भाव नहीं है, भारत के सनातन मूल्यों और आदर्शों की धज्जियां उड़ाना जिन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य समझ लिया था, जिनके कारनामों से जनता ने उन्हें बार-बार ठुकराया, वे लोग मोदी जी के ध्यान साधना और राष्ट्र आराधना का मखौल भले उड़ा सकते हैं लेकिन जनता जनार्दन अपने नेता के समर्थन में पूरे समर्पण भाव के साथ जुड़ी हुई है.सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी की ध्यान साधना का कार्यक्रम राष्ट्र आराधना का हिस्सा है और इसका लाभ भी देश को प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ेंं: सोनभद्र: बेहोश होकर गिरे दो मतदान कर्मियों सहित 9 लोगों की मौत, हीटवेव से मौत की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget