एक्सप्लोरर

BJP Foundation Day: चुनाव से पहले जनता के पास रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएगी बीजेपी, स्थापना दिवस पर बोले भूपेंद्र चौधरी

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

UP Politics News: बीजेपी के स्थापना दिवस (Foundation Day) के अवसर पर लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी का झंडा फहराया. इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे. झंडारोहण के बाद इन सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी के (Narendra Modi) संबोधन को अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं साथ बैठकर सुना.

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं. प्रत्येक बूथ पर झंडारोहण के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. सामाजिक समरसता सप्ताह बनाया जा रहा. बीजेपी इस दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. सामाजिक समरसता सप्ताह में हम सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे. जो अनुसूचित जाति समाज के भाई-बहन हैं उनको पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे.

केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी के भाषण पर कही यह बात
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज पीएम मोदी ने यही संदेश दिया कि हमें केवल चुनाव नहीं जीतना बल्कि देश-प्रदेश वासियों का दिल जीतना है, उनकी सेवा करनी है. बीजेपी की स्थापना के जब 50 वर्ष पूरे होंगे हमें उसका लक्ष्य हासिल करना है. जब देश की आजादी के 100 वर्ष होंगे उसका लक्ष्य प्राप्त करना है. हमे यह चुनाव नहीं बल्कि हमें हिंदुस्तान के एक-एक मतदाता, एक-एक नागरिक का दिल जीतना है. उसी दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं. आज भगवान हनुमान का जन्मोत्सव है जिस तरह से हनुमान जी,  श्रीराम काज के लिए समर्पित रहते थे उसी तरह बीजेपी समर्पित है. 

भूपेंद्र चौधरी ने दीवार पर बनाया कमल का फूल
स्थापना दिवस के अवसर पर बीजेपी ने दीवार लेखन का कार्यक्रम भी किया.  इसके तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नरही क्षेत्र में पहुंचे और दीवार लेखन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने दीवार पर कमल का फूल बनाकर उसके नीचे लिखा 'एक बार फिर से बीजेपी सरकार'. भूपेंद्र चौधरी ने इस दौरान कहा कि हमारी पार्टी की जो प्रतिबद्धता है उसको दोहराते हुए अपना पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में जाएंगे और अपील करेंगे कि एक बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी  की केंद्र सरकार बने.

ये भी पढ़ें-

In Pics: सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ दिखे BJP सांसद, कोई सियासी संकेत तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget