एक्सप्लोरर

महाराजा सुहेलदेव जयंती पर बहराइच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चित्तौरा झील को पर्यटन स्थल बनाने का किया एलान

सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव जयंती पर उनके के स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और फिर भूमि पूजन किया. इस दौरान भारी संख्या में लोग महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर दर्शन पूजन करने पहुंचे. कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनता लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी.

महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने सबसे पहले महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और फिर भूमि पूजन किया. इसके साथ ही सीएम ने पौधरोपण भी किया. कार्यक्रम स्थल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जहां स्मारक स्थल के विकास का मॉडल और महाराजा सुहेलदेव की गौरव गाथा के चित्र लगाए गए. कार्यक्रम स्थल पर रंगोली से राम मंदिर बनाया गया.

सुहेलदेव जयंती के अवसर पर भारी संख्या में लोग महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर दर्शन पूजन करने पहुंचे. ये वही स्मारक स्थल है जहां भव्य स्मारक बनेगा और महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी. यहां आने वालों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह रहा. दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इस स्थान की उपेक्षा की जा रही थी. लेकिन अब इस जगह को और महाराजा सुहेलदेव को सम्मान मिला है.

 झील भी पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित

इसी स्मारक के पास ऐतिहासिक चित्तौरा झील है. अब तक अनदेखी का शिकार इस झील को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां सौंदर्यीकरण के तहत काफी विकास होगा. यहां आने वालों की मान्यता है कि इस झील में स्नान करने से सभी रोग और समस्याएं दूर हो जाती हैं. बताया जाता है की इस झील के किनारे महाराजा सुहेलदेव ने युद्ध भी लड़ा था.

 सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनता लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी. पहले इसकी उपेक्षा की जाती रही. उन्होंने कहा की यूपी के कुछ दल महाराजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेना चाहते थे. उनको लगता था इससे वोट डिस्टर्ब हो जाएगा. वहीं, विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि ये महाराजा सुहेलदेव की नगरी जिस सम्मान का हकदार थी वो बरसों बाद मिला है. हमने कई बार मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जो लोग इस पर राजनीति कर रहे या जिन्हें इसमें राजनीति दिख रही तो उसकी आंखें खराब हैं.

मंत्री अनिल राजभर ने दिया बड़ा बयान 

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मेरा पूरा समाज पीएम और सीएम का आभारी है. आज इतिहास बनाने का काम किया है. गुजरातपूर्वांचलबंगाल से लोग आए हैं. हज़ार साल बाद हमारे महापुरुष को किसी ने सम्मान दिया है. अनिल राजभर ने कहा की विपक्षी दलों के पास कुछ बचा नहीं. महापुरुषों के मामले में विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए, ये उनका अपमान होता है.

यह भी पढ़ें -

कन्हैया कुमार को लेकर नीतीश कुमार के दो मंत्री आमने-सामने, कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

महिला का शव फंदे से झूलता मिला, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget