एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- कौन हैं सीएम योगी के चार प्रस्तावक जिनके जरिए उन्होंने दिया सामाजिक समरसता का संदेश?

सामाजिक दृष्टिकोण से इसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित जाति को शामिल किया गया, तो व्यावहारिक कार्यगत नजरिये से उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, शिक्षक और धर्म-अध्यात्म से जुड़े लोग सहभागी बने हैं.

UP Assembly Election 2022: सामाजिक समरसता और लोक कल्याण उस गोरक्षपीठ के मूल में है, जिसके वर्तमान पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से बतौर बीजेपी प्रत्याशी सीएम योगी ने नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर भी पीठ की इसी सामाजिक समरसता के अभियान को आगे बढ़ाया. चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिन चार प्रस्तावकों और एक इलेक्शन एजेंट का चयन किया गया, उसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया गया. सामाजिक दृष्टिकोण से इसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित जाति को शामिल किया गया, तो व्यावहारिक कार्यगत नजरिये से उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, शिक्षक और धर्म-अध्यात्म से जुड़े लोग सहभागी बने हैं.

कौन बना प्रस्तावक और इलेक्शन एजेंट
चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, महात्मा गांधी इंटर व पीजी कॉलेज के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय, संत रविदास मन्दिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को सीएम योगी के तरफ से दाखिल अलग अलग सेट के नामांकन पत्र में प्रस्थापक या प्रस्तावक बनाया गया है. जबकि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलेक्शन एजेंट होंगे.

कौन हैं सुरेंद्र कुमार अग्रवाल
वैश्य समाज से आने वाले सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं. वे स्थानीय स्तर पर उद्यमियों के सर्वमान्य प्रतिनिधि माने जाते हैं. आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले श्री अग्रवाल उद्यमी हैं और गीडा में उनकी अपनी केमिकल प्रोडक्ट की यूनिट है. वे योगी के संसदीय जीवन के प्रारंभ से ही उनके साथ जुड़े हुए हैं. गोरखपुर में औद्योगिक वातावरण के विकास को लेकर उनका योगी आदित्यनाथ से निरन्तर संवाद होता रहा है. गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट को ओडीओपी में शामिल कराने और गीडा में रेडीमेड गारमेंट पार्क की स्थापना को लेकर श्री अग्रवाल के सुझावों पर मुख्यमंत्री ने निर्णायक मुहर लगाई है.

कौन हैं मंकेश्वर नाथ पांडेय
मंकेश्वर नाथ पांडेय उस नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक हैं, जो एमजी इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों का संचालन करती है. ब्राह्मण और कायस्थ दोनों समाजों का प्रतिनिधित्व करने वाले मयंकेश्वर पांडेय गोरक्षपीठ के सामाजिक अभियानों में निरन्तर सहभागी बनते रहे हैं. एक शिक्षाविद के रूप में उनकी ख्याति पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में है. वे वर्ष 2007 में खुद भी शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और अपनी पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से ब्राह्मणों और कायस्थों में खासे लोकप्रिय हैं.

कौन हैं विश्वनाथ प्रसाद
रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सीएम योगी के नामांकन के लिए एक सेट प्रपत्र के प्रस्तावक हैं. अनुसूचित जाति से आने वाले श्री प्रसाद समाजिक समरसता की उसी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं जिसे गुरू गोरक्षनाथ, उनके उपासकों और संत रविदास ने अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया. विश्वनाथ प्रसाद गोरक्षपीठ और उसके महंतों के छुआछुत और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के अभियान से न केवल प्रभावित हैं, बल्कि खुद भी उससे जुड़े हुए हैं. उन्हें अनुसूचित वर्ग के लोगों में सामाजिक चेतना के लिए अभियान चलाने के लिए भी जाना जाता है.

कौन हैं डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर पैथॉलॉजिस्ट डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव महानगर में सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी कायस्थ समाज में मजबूत पैठ तो है ही, संस्कार भारती जैसे संगठन से जुड़कर वह समाज के हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच देने में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं. डॉ मंगलेश का भी गोरक्षपीठ के सामाजिक प्रकल्पों से गहरा जुड़ाव रहा है. वह चिकित्सक समुदाय के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं.

कौन हैं सीएम के इलेक्शन एजेंट डॉ. अरुण कुमार
इन चार प्रस्तावकों के अलावा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह को सीएम योगी के चुनाव के लिए इलेक्शन एजेंट की जिम्मेदारी दी गई है. ओबीसी से ताल्लुक रखने वाले डॉ. सिंह की गिनती श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है. उन्हें शैक्षिक अनुशासन और प्रबंधन के लिए सराहा जाता है.

ये भी पढ़ें:

Asaduddin Owaisi Attack: कार पर हुए हमले के बाद ओवैसी ने यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर खड़े किए सवाल, CM योगी को लेकर कही ये बात

UP Election 2022: बिहार की सफलता के बाद ओवैसी को यूपी में भी नजर आई उम्मीद, एआईएमआई की सफलता से किसे होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget