एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह ने बदला त्रिवेंद्र रावत का एक और फैसला, जानिए इसके बारे में

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त एवं मनोनीत दर्जाधारी कैबिनेट स्तर मंत्री, राज्य मंत्री, निगम बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को हटा दिया है.

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक के बाद एक लगातार पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार के फैसले पटलते जा रहे हैं. तीरथ सरकार ने शुक्रवार को एक और बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त एवं मनोनीत दर्जाधारी कैबिनेट स्तर मंत्री, राज्य मंत्री, निगम बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को हटा दिया है. मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी करते हुए इन सभी को पद मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. आदेशों के अनुसार विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों में नामित एवं नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी को मंत्री स्तर राज्यमंत्री स्तर को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया गया है. बड़ी बात यह है कि संवैधानिक पदों पर नियुक्त हुए यानी आयोगों में मनोनीत महानुभाव यथावत बने रहेंगे.

इस मामले पर सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये एक सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर कार्यकर्ताओं को पद दिए जाते हैं. किसी में कोई नाराजगी नहीं होगी और सरकार का कार्य पहले की तरह चलता रहेगा.

वहीं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि निर्णय को जारी रखना और निरस्त करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. क्योंकि मुख्यमंत्री के पास तमाम खुफिया रिपोर्ट और फीडबैक विभिन्न माध्यमों से आता है. इसीलिए कुछ और अनुभवी लोगों को जगह भी मिल सकती है. उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता को इंतजार करना चाहिए.

कांग्रेस का निशाना वहीं सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने सियासी हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश के साथ भद्दा मजाक हो रहा है. बीजेपी ने जब दूल्हा बदल दिया तो बारातियों का भी बदलना स्वाभाविक है.

ये भी पढ़ें:

Panchayat Election: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 307 जिला पंचायत सदस्यों के नाम का ऐलान

कभी भी यूपी लाया जा सकता है मुख्तार अंसारी, प्रयागराज की कोर्ट पहुंचा शिफ्ट किए जाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
Embed widget