एक्सप्लोरर

सीएम रावत ने दिया आश्वासन, कुंभ से जुड़े काम समय पर होंगे पूरे

सरकार इसमें बड़ी तेजी से काम कर रही है। कुंभ कार्यों के लिए बजट भी हमारे द्वारा जारी कर दिया गया है। हरिद्वार का कुंभ बढ़िया और एक अलग पहचान बनाएगा।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। अखाड़ा परिषद और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तमाम मेला अधिकारियों के साथ कुंभ मेले को लेकर बैठक की। इस बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महामंत्री हरि गिरि सहित 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि कुंभ मेले में सरकार द्वारा व्यवस्था दिए जाने के बाद ही अखाड़े के साधु संत कुंभ मेले के कैंपों में जाएंगे अन्यथा नहीं। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जितने भी कार्य है उसे कुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा सीएम रावत ने दोबारा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री बनने पर नरेंद्र गिरी और हरी गिरी को बधाई भी दी।

रावत ने कहा कि बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस बैठक में कुंभ कार्य में हो रहे निर्माण को लेकर अधिकारियों नए प्रोजेक्ट दिखाया। सभी अखाड़ों द्वारा अपनी समस्याएं भी मुझे बताई गई है। सरकार इसमें बड़ी तेजी से काम कर रही है। कुंभ कार्यों के लिए बजट भी हमारे द्वारा जारी कर दिया गया है। हरिद्वार का कुंभ बढ़िया और एक अलग पहचान बनाएगा।

बतादें कि कुंभ कार्य में हो रही देरी को लेकर अखाड़ा परिषद लगातार मुखर होता जा रहा है। अखाड़ा परिषद ने 2 दिन पहले एक अहम बैठक भी की थी। इस बैठक में कुंभ कार्यों में देरी को लेकर कई प्रस्ताव पास किए गए थे।

वहीं, अखाड़ा परिषद द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कुंभ में सभी अखाड़ों को नीलधारा की तरफ व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि अखाड़ा परिषद द्वारा सहमति जताई गई है कि इस बार का कुंभ नीलधारा की तरफ बताया जाए इसको लेकर हमारी सहमति बनी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget