एक्सप्लोरर

Haridwar News: सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हरिद्वार में शिवभक्तों का उमड़ रहा है सैलाब

Kanwar Yatra 2023: सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार पर मां गंगा और भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद होने के कारण यह पूरे देश की श्रद्धा का केन्द्र है. यहां श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है.

Haridwar News: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के दो दिन बाद शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में शिवभक्तों के चरण धोकर उनका स्वागत किया. हरिद्वार में डामकोठी के पास गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से गंगा जल लेने उत्तराखंड आए कावड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने कांवड़ियों को सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट किया. यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार पर मां गंगा और भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद होने के कारण यह पूरे देश की श्रद्धा का केन्द्र है और यहां श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है.

कांवड़ियों के स्वागत को राज्य सरकार के लिए सौभाग्य की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पुण्य का काम है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल आदि की पर्याप्त व्यवस्था की है और पिछले साल के मुकाबले इस साल व्यवस्थाओं में पर्याप्त सुधार किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल करीब चार करोड़ कांवडिए उत्तराखंड आए थे और इस साल संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. श्रावण मास चार जुलाई को शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा आरंभ हो गई है और करीब एक पखवाड़े तक चलेगी.

हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा के कारण शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर सभी स्कूलों मे 10 जुलाई से 17 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है. हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या तक अवकाश रहेगा.

UP News: बरेली में 232.21 करोड़ रुपये से बनेगा नाथ नगरी कॉरिडोर, DPR हुआ तैयार, जानें- क्या होगी इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget