एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान, CM पुष्कर धामी ने दिए वापस भेजने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए हैं. उन्होंने संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा है.

Uttarakhand Latest News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई की जाए.

सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर न सिर्फ राज्य में रह रहे हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ भी उठा रहे हैं. ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में चल रहे सत्यापन अभियान को और तेज करने को कहा, ताकि हर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान शीघ्रता से हो सके. 

चारधाम यात्रा को लेकर विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई मकान मालिक अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराता है, तो उसके खिलाफ अर्थदंड लगाया जाए. राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है. 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं. यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए. यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी नजर आती है, तो उसे बिना देरी किए हिरासत में लिया जाए.

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोलफ्री नंबर जारी किया जाए, ताकि लोग सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को जागरूक कर उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की समय रहते जानकारी मिल सके.

सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं- सीएम पुष्कर धामी
इस बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है और इसकी सुरक्षा और सामाजिक समरसता में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget