एक्सप्लोरर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 3 साल के कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां, कानून व्यवस्था और विकास पर दिया जोर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC), भू-कानून, दंगा निरोधक कानून और नकल विरोधी कानून को प्रभावी रूप से लागू किया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने से एक दिन पहले मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया. मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में धामी ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत उत्तराखंड जल्द ही देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल होगा.

सीएम धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को सफल और निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, "चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है."

गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में लागू किए गए महत्वपूर्ण कानूनों का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC), भू-कानून, दंगा निरोधक कानून और नकल विरोधी कानून को प्रभावी रूप से लागू किया गया है. सीएम धामी ने कहा, "यूसीसी का उत्तराखंड में सफलतापूर्वक लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे राज्य में समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा."

उन्होंने बताया कि भू-कानून में किए गए संशोधनों से राज्य में बाहरी लोगों द्वारा अवैध भूमि खरीद पर रोक लगेगी. वहीं, दंगा निरोधक कानून से राज्य में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव होगी. नकल विरोधी कानून को लेकर धामी ने कहा कि इससे सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बनी है और नकल माफिया पर लगाम कसी गई है. मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का दावा किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों, लव जिहाद और थूक जिहाद फैलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या किसी भी प्रकार का धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अवैध मजारों और मदरसों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा. 

गोरखपुर: 3 करोड़ हाउस टैक्‍स बकाया, 2 विभागों में ठनी, PWD कार्यालय सील, कई बार मिला रिमाइंडर

बताई सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा, "अवैध मदरसों और मजारों पर लगातार कार्रवाई जारी है और इसे और आगे बढ़ाया जाएगा. प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आर्थिक विकास को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. धामी ने कहा, "राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के चलते प्रदेश में आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.

सीएम ने उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन और पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म नीति को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में अधिक फिल्मांकन हो और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलें. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपने तीन साल के कार्यकाल को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख बताया. उन्होंने कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा की तैयारियों, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. वहीं, विपक्ष सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है, लेकिन धामी सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के साथ जनता के बीच मजबूत संदेश देने में जुटी है.

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget