एक्सप्लोरर

Kanpur Nagar Nigam: नगर निगम ने शुरू किया सफाई का महाअभियान, टूटेगा मेरठ का रिकॉर्ड

Kanpur Nagar Nigam: कानपुर नगर निगम ने 170 घंटे का सफाई का महाअभियान शुरू किया है. नगर निगम मेरठ नगम निगम का रिकॉर्ड तोड़ेगा.

Cleaning Campaign in Kanpur: आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में कानपुर नगर निगम (Nagar Nigam) ने सफाई का महाअभियान को शुरू किया है. महापौर प्रमिला पांडे (Pramila Pandey) और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन सड़क पर उतरे और हाथों में झाड़ू थामकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया. इस दौरान नगर निगम ने लगातार रिकॉर्ड 170 घंटे का सफाई अभियान शुरू किया. महाअभियान सुबह 8 बजे आनंदेश्वर मंदिर के पास से शुरू किया गया और गांधी जयंती पर मोतीझील परिसर में 170 घंटे बाद समाप्त होगा. 

खुद महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन अपने हाथों में झाड़ू थामी और परमट मंदिर के पास सफाई अभियान की विधिवत शुरुआत की. इस मौके पर सफाईकर्मियों समेत नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही. इस सफाई अभियान की निगरानी एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम करेगी. दरअसल इस कार्यक्रम को महात्मा गांधी की 152 वी जयंती पर अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में नगर निगम 170 घंटे का महा अभियान चला रहा है.

नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि नगर निगम 170 घंटे के इस सफाई महाअभियान के साथ ही अपने पुराने रिकॉर्ड को भी सुधारने जा रहा है. नगर निगम ने साल 2018 में लगातार 111 घंटे सफाई अभियान चलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था, लेकिन इस रिकॉर्ड को साल 2019 में मेरठ में लगातार 167 घंटे का सफाई अभियान चलाकर तोड़ा गया था. उन्होंने बताया कि देश में लगातार सफाई अभियान चलाने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड मेरठ नगर निगम के पास फिलहाल है जिसे तोड़ने के लिए कानपुर नगर निगम ने आज से सफाई के महा अभियान की शुरुआत की है.

110 वार्ड में चलेगा अभियान
सफाई का महाअभियान कानपुर महानगर के सभी 110 वार्ड में चलाया जाएगा. कानपुर नगर निगम के इस अभियान में बुलंदशहर की एक समाज सेवी संस्था भी भरपूर सहयोग कर रही है. अभियान में 6-6 घंटे की शिफ्ट लगाई जाएगी. नगर निगम के 30 सफाईकर्मी और समाजसेवी संस्था के 10 सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है. प्रतिदिन चार-चार टीमें सड़कों और नालियों की सफाई कर कूड़ा उठाएगी. इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को भी साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा. हर टीम में नगर निगम से मॉनिटरिंग करने के लिए सैनिटरी अधिकारी भी तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri Death Case: सीबीआई आज से शुरू करेगी जांच, 20 सदस्यों की टीम पहुंची प्रयागराज

UP Election 2022: सपा नेता बोले- विधानसभा चुनाव में SP-BJP की सीधी लड़ाई, सरकार का जाना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget