एक्सप्लोरर

CLAT Results 2022: क्लैट में यूपी का दबदबा, पोस्ट ग्रैजुएट परीक्षा में लखनऊ की समृद्धि मिश्रा बनीं टॉपर

लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्रा समृद्धि मिश्रा ने क्लैट परीक्षा (CLAT) में पहला रैंक हासिल किया है. उन्हें पोस्ट ग्रैजुएट परीक्षा में पहला स्थान मिला है.

UP News: देश कानून की पढ़ाई के लिए आयोजित होने वाली शीर्ष स्तर की परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी कि क्लैट (CLAT) में यूपी की समृद्धि मिश्रा (Samriddhi Mishra) ने पहला स्थान प्राप्त किया है. लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) की 24 साल की इस छात्रा ने पोस्ट ग्रैजुएट परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, अंडर ग्रैजुएट परीक्षा में कानपुर के शिवांश चौधरी (Sivansh Chowdhary) और अक्षत अग्रवाल (Akshat Aggarwal) ने टॉप  5 में जगह बनाई है. शिवांश को तीसरी जबकि अक्षत तो पांचवीं रैंकिंग हासिल हुई है. 

पीएसयू में काम करना चाहती हैं समृद्धि

समृद्धि की बात करें तो वह लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी की छात्रा हैं और उनके पास पहले से ही बीएचयू की एलएलएम डिग्री है. वह पीएसयू में काम करने की इच्छुक हैं इसलिए उन्होंने क्लैट परीक्षा देने का मन बनाया. बता दें कि इस क्षेत्र में नैशनल यूनिवर्सिटी के बच्चों को वरीयता दी जाती है. समृद्धि के पिता इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में वकील हैं जबकि मां एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं.

समृद्धि बताती हैं कि उन्हें परीक्षा की तैयारी में ग्रैजुएशन के बनाए नोट्स से मदद मिली और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पिछले दो सालों के फैसलों पर नजर बनाए रखी थी. बता दें कि क्लैट परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स को देश की प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिलता है. इस परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे.

Ayodhya News: हैदरगंज डबल मर्डर केस का खुलासा, 5 गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी, मृतकों की हुई पहचान

एक ही स्कूल के स्टूडेंट्स हैं शिवांश और अक्षत

उधर, शिवांश चौधरी ने कानपुर के सर पदमावत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर से पढ़ाई की है. शिवांश के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं. पांचवी रैंकिंग हासिल करने वाले अक्षत भी सर पदमावत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के ही छात्र हैं. अभी वह अपनी 12वीं की परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं. वह बैंगलोर स्थित नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं. अक्षत अग्रवाल बताते हैं कि कोविड के दौरान दो सालों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ऑनलाइन पढ़ाई में चुनौतियां भी झेलीं. अक्षत की मां टीचर हैं जबकि पिता कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर हैं. 

यूपी के और बच्चों ने भी क्लैट परीक्षा के टॉप 50 बच्चों में जगह बनाई है. इनमें शामली की अपूर्वा तयाल (रैंक-20), लखनऊ के सार्थक अग्रवाल (रैंक-17), लखनऊ के ही उदादित्य बनर्जी (रैंक 29), और सृष्टि अग्रवाल (18) का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें -

UP News: BJP सांसद बोलीं- बाला साहेब कांग्रेस को फूटी आंख नहीं देखना चाहते थे, सत्ता के लिए शिवसेना ने किया गठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget