एक्सप्लोरर

बरेली: गाड़ी निकालने के विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोलियां, बुजुर्ग की मौत, महिला समेत तीन घायल

बरेली में दो पक्षों के बीच जबरदस्त संघर्ष का मामला सामने आया है. यहां एक कार्यक्रम के दौरान कार की टक्कर से बाइक गिर जाने के बाद दो गुटों के बीच गोलियां चल गईं. यही नहीं, इस दौरान एक बुजुर्ग की जान चली गई.

बरेली: शहरी जीवन की भागदौड़ में लोग इस कदर परेशान हैं कि वह मामूली सी बात झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं. बरेली में एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है. यहां गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने तंमचों से लैस होकर हमला कर दिया. ताबड़तोड़ चली गोलियों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि इस संघर्ष में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना इज्जतनगर के परतापुर चौधरी की है.

इस तरह बढ़ा विवाद

परतापुर चौधरी निवासी तसब्बर हुसैन रेलवे में फिटर के पद पर तैनात हैं. उनके घर के सामने बाबू रहते हैं. बाबू के घर में शुक्रवार की शाम मीलाद का कार्यक्रम था. इनके घर आए मेहमानों की गाड़ियां दरवाजे के बाहर खड़ी थीं. शाम को घर के पास रहने वाला अशरफ जो कि ड्राइवर है, अपनी गाड़ी लेकर वहां आ गया. अशरफ ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक नाले में गिर गई. बाबू के परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करता हुआ घर चला गया. कुछ देर बाद आरोपी अपने परिवार की महिलाएं और पुरुषों के साथ मौके पर आया और फायरिंग शुरू कर दी. इससे वहां भगदड़ मच गई. गोली लगने से बाबू की पत्नी आयशा बानो, परिवार के सुहैल, शाहनवाज घायल हो गए, जबकि अनीस मारपीट में चोटिल हो गया.

आरोपियों को पकड़ने के लिये तीन टीमें गठित

आरोप है कि दबंगों ने बीच-बचाव करने पर तसब्बर हुसैन को पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी कार से भागने लगे. इस पर लोगों ने उनको घेर लिया और कार में तोड़फोड़ कर दी. हालांकि, आरोपी भागने में कामयाब हो गए. घटना की सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी समेत बारादरी और इज्जतनगर थाने की फोर्स ने पहुंच कर मामले को शांत कराया. वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया की दो पक्षों में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था. फायरिंग में तीन लोग घायल हुए. जबकि प्रथम दृष्टया पता चला है कि तसब्बर हुसैन की मौत हार्ट अटैक से हुई है. बाकी मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी में जुटी योगी सरकार, 22 राज्यों में बनाये जा रहे हैं वैक्सीन स्टोर, ऐसे होंगे इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget