एक्सप्लोरर

रायबरेली: जमीन विवाद पर जमकर चले लाठी-डंडे, पीड़ित पक्ष ने वीडियो बनाकर वायरल किया

जमीन पर कब्जे को लेकर छिड़े विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर घातक हमले कर दिये. यही नहीं, महिलाएं भी झड़प में शामिल रहीं. खास बात ये रही है पीड़ित पक्ष ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

रायबरेली. अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में भदोखर पुलिस नाकाम साबित हो रही है. आये दिन मारपीट व दुष्कर्म जैसी वारदातें सामने आ रही हैं. एक ताजा मामला भदोखर थाना क्षेत्र के देदानी का सामने आया है. घटना के तहत दबंग पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया और पीड़ित पक्ष ने ही दबंगों की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. चूंकि पुलिस कार्रवाई के नाम पर टालमटोल कर रही थी, इसलिए इस वीडियो के वायरल होने बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. हालांकि, उच्च अधिकारियों ने मामले पर जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है.

ये था पूरा विवाद

भदोखर थाना क्षेत्र के देदानी गांव के रहने वाले केदारनाथ व छेदीलाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. केदारनाथ के मुताबिक उनकी जमीन पर छेदीलाल अवैध रूप से निर्माण कर रहा था. जिसके बाद केदारनाथ ने डायल 112 को सूचित किया. पुलिस के आने के बाद दबंगों ने काम तो करना बंद कर दिया लेकिन जैसे ही पुलिस वापस गई फिर दबंगई के साथ काम शुरू हो गया. निर्माण जब बंद नहीं हुआ तो केदारनाथ ने काम न करने की बात कही. इस पर छेदीलाल भड़क गए और लगभग एक दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडों से केदारनाथ पर हमला कर दिया. सबसे खास बात यह रही कि लाठी डंडे लिए महिलाएं भी मोर्चा संभाले रही.

दबंगों का वीडियो बनाया

केदारनाथ की तरफ से ही एक व्यक्ति ने दबंगों की दबंगई का वीडियो बना लिया. जब भदोखर पुलिस से इस बाबत सहायता मांगी तो भदोखर पुलिस ने टालमटोल करना शुरू कर दिया. जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए. फरियाद करने पर भी जब पुलिस ने नहीं सुनी और दबंगों का पक्ष लेती रही तो केदारनाथ के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया. इसी बीच उसी मारपीट का एक वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों पर 107 / 16 की कार्रवाई करके इतिश्री कर ली.

जल्द होगी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भदोखर थाना क्षेत्र के देदानी गांव में कुछ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कुछ लोग आपस में लड़ रहे हैं. ग्रामीण परिवार के लोग हैं. प्रथम दृष्टया जो प्रकाश में आया वो तालाब में अवैध कब्जे का मामला है. राजस्व की टीम गठित कर दी गई है. उस पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी की इस महिला अधिकारी के 13 साल में हुये 17 ट्रांसफर, ऐसा रहा विवाद और तबादले का खेल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- चिकित्सा संस्थानों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से जोड़ा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget