एक्सप्लोरर

यूपी पंचायत चुनाव: वोटरों को लुभाने के लिए बांट रहे थे साड़ी, दूसरे पक्ष ने कर दिया हमला, कई राउंड फायरिंग

यूपी के गोंडा में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई. यहां एक पक्ष गांव में साड़ी बांट रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस विवाद में फायरिंग हुई और दो घायल हो गये.

गोंडा: उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची का अभी प्रकाशन नहीं हुआ है. लेकिन चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए प्रलोभन देने में जोर शोर से जुटे हैं. इसी का विरोध करने पर आज थाना तरबगंज क्षेत्र के घांचा बीकापुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया. इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका गोंडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वोटरों को लुभाने के लिये बांट रहे थे साड़ी

पूरा मामला चुनावी प्रकरण से जुड़ा हुआ है. जहां पर एक पक्ष के लोग वोटरों को लुभाने के लिए अपने क्षेत्र में चार पहिया वाहन से साड़ी बांट रहे थे तभी दूसरे पक्ष को इस मामले की जब भनक लगी तो इसका विरोध करने मौके पर पहुंच गए. विरोध करने पर साड़ी बांट रहे लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान दो लोग रविंद्र नाथ पांडे और अखिलेश पांडे घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, घायल पीड़ित रविंद्र नाथ पांडे का कहना है कि हम लोग साड़ी बांटने का विरोध कर रहे थे, इस दौरान उन लोगों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें कई लोग शामिल हैं फायरिंग करने वाले 3 से अधिक लोग बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

कई राउंड हुई फायरिंग

सूबे में पंचायत चुनाव की अभी तरीखों का ऐलान होना बाकी है, उसके बावजूद संभावित प्रत्याशी की बीच झड़प शुरू हो गयी है. हम बात कर रहे यूपी के गोंडा जिले की, जहां पर आज तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घांचा बीकापुर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई. जिसमे वर्तमान भाजपा नेता व प्रधान अनिल पाण्डेय की तरफ से दो लोग रामेंद्र नाथ पाण्डेय व भतीजा घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पतल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना और मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है.

इस तरह शुरू हुआ विवाद

बताते चले कि गोण्डा जिले के तरबगंज घाचा बीकापुर के प्रधान अनिल पांडेय और भूतपूर्व ग्राम प्रधान चिंतामणि पांडये के समर्थकों के बीच गुरुवार देर शाम आपस में कहासुनी के बाद विवाद हो गया. जिसके बाद फायरिंग हुई. फायरिंग में चार लोगों को घायल होने की सूचना है. जिसके बाद दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घायल रामेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि, प्रधानी चुनाव का प्रचार चल रहा है गांव में हम लोग प्रचार कर रहे थे. उसी दौरान ये लोग गांव मे साड़ी बांट रहे थे. मना किया तो विवाद करने लगे. उसके बाद हम लोगों पर कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. कई राउंड फायरिंग की है. इसकी शिकायत जब हम थाने लेकर गए तो पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा, हम लोग को गोली लगी है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं, जब इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दो लोगों को लाया गया है. संभवत इन लोगों को गोली लगने का निशान है. दोनों लोगों को चोटें आयी हैं. जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें.

हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, हर की पौड़ी पर मैं गुब्बारे बेचता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget