एक्सप्लोरर

मजदूरों के पलायन पर भिड़ गयी दो राज्यों की पुलिस....बॉर्डर सील होने के बावजूद श्रमिकों को भेजा जा रहा था

मथुरा में जाजम पट्टी बॉर्डर इलाके में उस वक्त तनाव फैल गया है जब यूपी पुलिस और राजस्थान पुलिस में भिड़त हो गयी। ये पूरा वाकया मजदूरों के पलायन को लेकर हुआ

मथुरा, एबीपी गंगा। मजदूरों के पलायन पर रविवार को दो राज्यों की पुलिस में भिड़ंत हो गयी। मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में स्थित जाजम पट्टी बॉर्डर पर उस समय यूपी और राजस्थान पुलिस भिड़ गयी जब राजस्थान पुलिस कुछ मजदूरों को जबरन यूपी में प्रवेश कराना चाहती थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर कुछ लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर राजस्थान की तरफ से आये और बॉर्डर पर लगे बैरियर को हटाने लगे। इस पर वहां मौजूद जाजमपट्टी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो वहां दोनों तरफ से झगडे की स्थिति उतपन्न हो गयी।

इस बीच वहां मौजूद राजस्थान पुलिस के कुछ पुलिस कर्मियों ने भी यूपी पुलिस से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस झगड़े में चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह सहित 2 पुलिस कर्मियों के चोट लग गयी। इस बात की जानकारी तत्काल मथुरा के आला अधिकारियों को दी गयी। जिस पर एसएसपी गौरव ग्रोवर व डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं भरतपुर के पुलिस अधिकारी हैदर अली भी बॉर्डर पर आ गए। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने बताया कि 7 व 8 मई को उनको राजस्थान की तरफ से आने वाले मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यूपी के रास्ते उनके गंतव्य को भेजना था। 10 हजार मजदूरों के आने की सूचना थी लेकिन 15 हजार मजदूर आये जिनको भेजा गया। यह ऑपरेशन शनिवार शाम को बन्द हो गया।

डीएम ने बताया कि आज फिर कुछ मजदूर आये जिनको लेकर राजस्थान पुलिस के कुछ अधिकारियों ने हमारे पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ जबकि बॉर्डर सील के आदेश हैं। अब मामला आपस मेम बैठकर सुलझा लिया गया है, भरतपुर के उद्योग नगर थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की बात भरतपुर के अधिकारियों ने कही है। वहीं भरतपुर के पुलिस अधिकारी हैदर अली ने बताया कि यह 3-4 दिन से ऑपरेशन चल रहा है, इसमें मथुरा प्रशासन पूरा सहयोग दे रहा है। रात को कुछ विवाद हुआ था लेकिन सुबह हमने आपस मे बैठकर बात कर ली है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget