एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में टला बड़ा हादसा, पायलट की सूझबूझ से क्रैश होने से बचा हेलीकॉप्टर

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा टल गया है। जिले में राहत और बचाव कार्य में लगा हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बच गया।

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तरकाशी के बारिश प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए लगा हेलीकॉप्टर कैश होने से बच गया। पायलट ने अपनी सूझबूझ से इस बड़े हादसे को टाल दिया। लगवाड़ा में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि इस दौरान पायलट और सह-पायलट को मामूली चोटें आई हैं।

दरअसल, यह हेलीकॉप्टर आपदा राहत कार्यों में लगा हुआ था। अचानक पायलट को सामने ही टिकोची गांव में लगी ट्रॉली की तारें दिख गयी। जिस कारण पाइलेट किसी तरह हेलीकॉप्टर को नदी के किनारे उतारने में सफल हो गया और दोनों पाइलेट सुरक्षित बच गए। हालांकि इस दौरान पायलट और सह-पायलट को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने दोनों को अपने कंधे में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। निजी कंपनी के इस हेलीकॉप्टर मे पायलट सुशांत जीना जबलपुर और पाइलेट अजित सिंह हरियाणा के सवार थे। उत्तरकाशी में टला बड़ा हादसा, पायलट की सूझबूझ से क्रैश होने से बचा हेलीकॉप्टर

उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने कहा कि निजी हेलीकॉप्टर एक नदी के तट पर उतरा। यह हेलीकॉप्टर बारिश से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए चीवा जा रहा था।

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त में हुई थी तीन की मौत दो दिन पहले ही उत्तरकाशी में बचाव और राहत के काम में लगा एक हेलीकॉप्टर मोल्डी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट समेत सभी तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी। निजी कंपनी का यह हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्र मोरी में एक गांव से दूसरे गांव जा रहा था कि तभी वह मोल्डी गांव के पास तारों में उलझकर क्रैश हो गया। पायलट कैप्टन लाल, को-पायलट शैलेष और एक स्थानीय निवासी राजपाल हेलिकॉप्टर में सवार थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget