एक्सप्लोरर

दबंगों की करतूत, बच्चों को बंधक बनाकर उखाड़े नाखून, जख्म पर डाला नमक

दबंगों ने साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए बच्चों को बंधक बना लिया और उनके नाखून उखाड़ कर जख्म पर नमक भर दिया।

चित्रकूट, एबीपी गंगा। मऊ थाना क्षेत्र के सिकरौं गांव में दबंगों ने साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए एक परिवार के किशोरों को घर में बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। दबंगों ने किशोरों के हाथ की अंगुलियों के नाखून उखाड़कर ब्लेड से चीरा लगा दिया और जख्म पर नमक भर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तमंचा लेकर पहुंचे दबंग

सिकरौं गांव निवासी राजेंद्र निषाद का कहना है कि उनका 14 वर्षीय पुत्र ब्रजेश शुक्रवार को अपनी बड़ी मां के साथ जामुन के बाग में गया था। तभी गांव के प्रद्युम्न पुत्र दिनेश पांडेय, रज्जू व मनोज पुत्र रघुराज पांडेय, विनीत पुत्र रमेश और मुन्ना पुत्र मवई लाठी, डंडा व तमंचा लेकर आ गए। बेटे को पकड़ कर अपने घर ले गए। साथ में 15 वर्षीय भतीजे पिंटू पुत्र राम सूरत को भी पकड़ लिया। आरोप है कि कमरे में दोनों को बंद कर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा।

साइकिल चोरी का आरोप

दबंगों ने साइकिल चोरी का आरोप लगाया और पिंटू को चकौर गांव में पंचू निषाद के घर ले गए। यहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वापसी में सिकरौं गांव स्थित नाला के पास उसके हाथ कीअंगुलियों के नाखून उखाड़ दिए। ब्लेड से चीरा लगा कर जख्म पर नमक भर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों को छोड़ दिया।

होगी कड़ी कार्रवाई

मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मारपीट की गई है, लेकिन नाखून उखाड़ने का आरोप गलत है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रद्युम्न को गिरफ्तार किया गया है। किशोरों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। स्थानीय स्तर पर लापरवाही की जांच कराएंगे। दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget