एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का हुआ शुभारंभ, जानें- कैसे मिलेगा लाभ 

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की है.

CM Mahalaxmi Yojana launched in Uttarakhand: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में इस योजना का शुभारंभ किया. सीएम धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की. वहीं, विभिन्न जिलों से भी लाभार्थी महिलाएं वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुड़ीं जहां पर भी जिलाधिकारियों के माध्यम से महालक्ष्मी किट वितरित की गई. 

50 हजार से अधिक लोगों को दिया जाना है लाभ 
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत पूरे राज्य के सभी जिलों में कुल 16929 लाभार्थियों को पहले चरण में लाभान्वित किया गया है. वर्ष भर में 50 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया जाना है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना का लाभ लिंगानुपात सुधार में भी देखने को मिलेगा.  

बेटियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमें बेटियों को आगे बढाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना है. प्रकृति और संविधान ने समानता का संदेश दिया है. इसलिए, बेटियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है. महिला और पुरुष का समाज में समान महत्व है. भेदभाव की सोच को समाप्त करना है. 

लाभार्थियों ने की सराहना
सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने इस योजना की सराहना की है. लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि लड़की का होना आज अभिशाप नहीं बल्कि सबसे ज्यादा खुशी की बात है, इस योजना से निश्चित रूप में लाभार्थियों को फायदा मिलेगा.   

इस तरह से तैयार की गई है महालक्ष्मी किट

- गर्भवती महिला के लिए- बादाम, गिरी, सुखी, कुमाऊनी, अखरोट, छुहारा, जुराब दो जोड़े, तौलिया, ब्लैंकेट गरम, शॉल गर्म, बेडशीट, सेनेटरी नैपकिन, सरसों का तेल, नेल कटर, साबुन और कपड़े धोने का साबुन.
- कन्या शिशु के लिए सामग्री- शिशु के कपड़े, सूती लंगोट के कपड़े, बेबी तौलिया कॉटन, बेबी साबुन तेल, बेबी पाउडर, रबर शीट, बेबी ब्लैंकेट, टीकाकरण कार्ड, स्तनपान पोषाहार कार्ड

इस तरह से मिलेगा महालक्ष्मी योजना का लाभ

प्रसव के बाद मातृ व कन्या शिशु के पोषण और अतिरिक्त देखभाल के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत पहली दो बालिकाओं या जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जायेगी. मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए ये आवश्यक अभिलेख हैं.

-आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण
- सरकारी अथवा प्राइवेट माता-शिशु रक्षा कार्ड की प्रति (MCP कार्ड)
- संस्थागत प्रसव प्रमाण पत्र (यदि किसी आकस्मिक कारण वश रास्ते में या घर में प्रसव हुआ है तो तद्विषयक आंगनबाड़ी - कार्यकर्त्री/आशा वर्कर या चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र)
- परिवार रजिस्टर की प्रति
- प्रथम द्वितीय / जुड़वा कन्या के जन्म हेतु स्वप्रमाणित घोषणा
- नियमित सरकारी /अर्धसरकारी सेवक तथा आयकरदाता ना होने का प्रमाण पत्र

ये भी पढ़ें: 

प्रियंका गांधी ने की अनीता यादव से मुलाकात, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई थी अभद्रता

Bikru Case: अमर दुबे की पत्नी खुशी की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- पुलिसकर्मियों की हत्या जघन्य अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget