एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़, 18 दिनों 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Kedarnath Yatra 2025: केदरनाथ धाम में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा पड़ा है. पिछले 18 दिनों में चार लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए हैं.

Kedarnath Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के केंद्र चारों धामों में पहुंच रहे हैं. केदरनाथ धाम में भी लगातार भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है. खराब मौसम के बावजूद तमाम विपरीत परिस्थितियों को पार करते हुए श्रद्धालु बाबा केदारनाथ पहुंच रहे हैं. पिछले 18 दिनों में केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले भक्तों का आंकड़ा 4 लाख पार पहुंच गया है. मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा पड़ा है. प्रशासन की ओर से भी अच्छे इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी को परेशानी न हो. 

केदारनाथ धाम में इन दिनों मौसम की वजह से भी लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रोजाना रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से धाम में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. बावजूद इसके मौसम की ये दुशवारियां भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं पाई हैं. खराब मौसम और बारिश के बीच भी रोजाना यहां 20 हजार से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. बाबा के दर्शनों के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं. 

खराब मौसम में भी पहुंच रहे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम में हर रोज रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आई है. श्रद्धालु पैदल, घोडे़-खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर के जरिए बाबा के धाम पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं को जोश भी हाई है. बाबा केदार का मन्दिर परिसर भक्तों से भरा पड़ा है. भक्त टोकन सिस्टम के जरिये बाबा के दर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते पिछले 18 दिनों में चार लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है.

कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं से यात्री बेहद खुश हैं और प्रशासन के इंतजामों की तारीफें कर रह यात्री सुविधाओं की तारीफ कर रहे हैं. वृंदावन धाम से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यहां सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है. साफ-सफाई का ध्यान दिया गया है. सरकार को इसके लिए धन्यवाद की उन्होंने ऐसे दुर्लभ स्थान पर इतनी अच्छी व्यवस्थाएं की हैं. 

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 2 मई को खोले गए थे, जिसके बाद से ही केदारनाथ में भक्तों की संख्या बढ़ना शुरू हो गया था. एक आंकड़े के मुताबिक कपाट खुलने के पहले दिन 30 हजार से ज्यादा यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. 

(रोहित डिमरी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंहकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अंहकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अखिलेश यादव को जवाब थोड़े देते रहेंगे...', राम मंदिर के चढ़ावे वाले आरोपों पर बोले पंकज चौधरी
'अखिलेश यादव को जवाब थोड़े देते रहेंगे...', राम मंदिर के चढ़ावे वाले आरोपों पर बोले पंकज चौधरी
UP News: जुगनू, गौरैया और मैना के गायब होने पर CM योगी की चिंता, बोले- 'प्रकृति का संतुलन बचाना जरूरी'
जुगनू, गौरैया और मैना के गायब होने पर CM योगी की चिंता, बोले- 'प्रकृति का संतुलन बचाना जरूरी'
हापुड़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की लूट का किया खुलासा, निलंबित सिपाही निकला मास्टरमाइंड; 5 अरेस्ट
हापुड़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की लूट का किया खुलासा, निलंबित सिपाही निकला मास्टरमाइंड; 5 अरेस्ट

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
US Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget