एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2025: ARTO में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, दो काउंटर किए गए स्थापित

Char Dham Yatra 2025: रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने से पहले वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाती है.

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुक्रवार से एआरटीओ कार्यालय में शुरू हो गई. विधिवत पूजा अर्चना के बाद यह कार्य आरंभ किया गया. इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है.

एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में जाने वाले निजी और वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होता है. इस कार्ड के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि संबंधित वाहन तकनीकी रूप से यात्रा योग्य है और सभी आवश्यक कागजात पूरे हैं. उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और पहले ही दिन काफी संख्या में वाहन स्वामियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा किए.

वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र की होगी जांच
कार्यालय में व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें एक काउंटर पंजीकरण के लिए और दूसरा दस्तावेजों की जांच व कार्ड जारी करने के लिए निर्धारित किया गया है. भीड़ को नियंत्रित करने और तीव्र गति से कार्य संपन्न करने के लिए कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने से पहले वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाती है. इसके बाद ही वाहन को यात्रा के योग्य मानते हुए ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि पूजा अर्चना का उद्देश्य यात्रा को शुभ और निर्विघ्न बनाना है, जिससे श्रद्धालु सकुशल अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें.

शादी नहीं होने पर भी साथ रह सकता है अलग-अलग धर्म मानने वाला एडल्ट कपल- हाई कोर्ट

चारधाम यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. ऐसे में एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की शुरुआत से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है. विभाग ने अपील की है कि सभी वाहन स्वामी समय से पहले ग्रीन कार्ड बनवा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget