एक्सप्लोरर

2 मई से खुल जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए इस बार हैं ये खास इंतजाम

Chardham Yatra 2025: गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच पड़ावों जैसे जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्राप्वाइंट और बेस कैंप में ठहरने का इंतजाम किया गया है.

Chardham Yatra 2025 News: आगामी 2 मई से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार यात्रियों के ठहरने और सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की हैं. धाम में एक रात में 15,000 श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है, जबकि पैदल मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर भी 2,000 यात्रियों के रात्रि प्रवास का इंतजाम किया गया है.

समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार कई नए भवन बनाए गए हैं. पुनर्निर्माण के तहत तैयार हुए ये भवन श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम में मददगार होंगे. इसके अलावा, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को यात्रियों के भोजन और आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासन के अनुसार, यात्रियों को तीर्थपुरोहितों के आवासीय और व्यवसायिक भवनों के अलावा जीएमवीएन के कॉटेज में ठहराया जाएगा. इसके साथ ही, निजी टेंट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिकतम 15,000 श्रद्धालुओं को रात्रि प्रवास कराया जा सकेगा.

धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग में रुकने की भी उचित सुविधा मिलेगी. गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच पड़ावों जैसे जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्राप्वाइंट और बेस कैंप में ठहरने का इंतजाम किया गया है. यहां कुल 2,000 यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था होगी. प्रशासन का कहना है कि यात्राकाल के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. सभी व्यवस्थाओं को 25 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके.

पड़ावों में एक रात में कुल 17000 श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था

केदारनाथ यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अब, लोनिवि के मजदूर लिनचोली से छानी कैंप के बीच बर्फ सफाई में जुटे हैं. इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अब भी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है. इस बार यात्रा मार्ग पर धाम सहित विभिन्न पड़ावों में एक रात में कुल 17,000 श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी तरह सतर्क रखा जाएगा. 

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ ने बताया कि यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. 25 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी. मार्गों की मरम्मत, बर्फ सफाई और आवासीय सुविधाओं को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो. यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए चिकित्सकीय दल भी तैनात रहेंगे. इस बार प्रशासन ने यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं.

कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद बस खाई में गिरी, एक की मौत, 55 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget