एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: सीएम धामी का निर्देश- 15 अप्रैल से पहले पूरी करें व्यवस्थाएं, जानें- कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट?

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के पोर्टल पर अभी तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि गढवाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों के लिए भी अब तक पांच करोड़ रुपये की बुकिंग मिल चुकी है.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में अगले 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में पिछली बार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें 15 अप्रैल से पहले पूरा करने के लिये कहा है. मुख्यमंत्री ने देहरादून में कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में पिछले साल की अपेक्षा और अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आयेंगे, जिसके मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाना जरूरी है.

इस संबंध में, उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्ग की सड़कों के सुधार के साथ यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए. इसके लिए, मुख्यमंत्री ने पर्यटन और पुलिस के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग से जुडे़ व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा है. कोविड-19 के कारण दो साल के अंतराल के बाद पिछले साल पूरी तरह से शुरू हुई चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए थे और इस बार ये रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है.

दो लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चारधाम यात्रा के पोर्टल पर अभी तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि गढवाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों के लिए भी अब तक पांच करोड़ रुपये की बुकिंग मिल चुकी है. इस साल की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही है. इस बीच, बुधवार को गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने का मुहूर्त दोपहर 12:35 बजे का निकाला गया.

UP Politics: भतीजे आकाश आनंद की शादी के बाद एक्शन में दिखेंगी मायावती, BSP का बड़ा प्लान तैयार

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में गंगोत्री मंदिर समिति ने यह मुहूर्त निकाला. गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 पर खुलेंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खुलेंगे लेकिन मंदिर खुलने का मुहूर्त यमुना जंयती के पर्व पर निकाला जाएगा. बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल सुबह 07:10 पर और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 06:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget