एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के लिए नौ हेली सेवाएं भरेंगी उड़ान, जानें श्रद्धालु कब से कर पाएंगे दर्शन

Char Dham Yatra: केदारनाथ धाम के 9 हेली सेवाएं उड़ान भरेंगी. 25 अप्रैल से केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इस बार यात्रियों को हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए ऑनलाइन ही टिकट मिलेंगे.

Helicopter Services for Char Dham Yatra: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के लिए इस बार नौ हेली सेवाएं उड़ान भरेंगी. ये हेली सेवाएं केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से धाम के लिए उड़ानें भरेंगी. इस बार नौ हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति मिली है और हेली सेवाएं केदारघाटी पहुंचने लग गई है. 25 अप्रैल से हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर उड़ानें भरेंगे. हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्री सिर्फ  IRCTC की  http://heliyatra.irctc.co.in  वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं. 

इस बार 90 फीसद टिकटों की बिक्री ऑनलाइन

इस वेबसाइट के अलावा यात्रियों को अन्य किसी भी वेबसाइट से टिकट नहीं मिल पाएंगे. हेलीकॉप्टर टिकट के लिए भी यात्रियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का किराया 7740, फाटा से 5500 और शेरसी से 5498 रुपये निर्धारित किया गया है. पिछले यात्रा सीजन में देखा गया था कि कई यात्रियों ने फर्जी टिकट मिलने की शिकायते दर्ज की थी. पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार 90 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन की गई हैं. बाकी दस प्रतिशत टिकट वीआईपी के लिए रिजर्व हैं, जो कि जिलाधिकारी के जरिए जारी होंगे. 

http://heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट के अलावा यात्रियों को कही ओर से टिकट मिलता है तो वह फर्जी हो सकते हैं. पिछली बार केदारनाथ धाम में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद इस बार हेली सेवाओं के संचालन में कुछ नए नियम भी बनाए गए हैं. उक्त वेबसाइट के अलावा किसी एजेंट या अन्य के जरिए कोई बुकिंग नहीं होगी.

भगवान केदारनाथ की डोली फाटा पहुंची

बता दें कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली यात्रा अपने दूसरे पड़ाव के तहत फाटा पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों ने डोली का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. बम बम भोले और जय बाबा केदार के जयघोषों से  सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया. बाबा केदार की डोली यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है.

बड़ी संख्या में भक्त बाबा की डोली के साथ नंगे पैर चल रहे हैं. शुक्रवार को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई थी और प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची थी. शनिवार सुबह डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से फाटा के लिए प्रस्थान की. गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर में ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग डोली के साथ काफी आगे तक गए. सेना के बैंड के साथ भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया.

25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ के कपाट 

गुप्तकाशी से डोली नाला, नारायणकोटी, ब्यूंग, मैखंडा होते हुए फाटा पहुंची. फाटा में पहले से ही भक्त डोली की अगुवाई के लिए मौजूद थे. जैसे ही डोली फाटा बाजार पहुंची तो भक्तों में और भी उत्साह देखा गया. काफी देर तक भक्त बाबा केदार के जयघोषों करते रहे. इसके बाद बाबा की डोली विधिवत स्थान पर ठहराई गई, जहां पूजा अर्चना की गई. रविवार को डोली फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड पहुंचेगी. इसके बाद 24 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी और 25 अप्रैल की सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं की दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें :- Chardham Yatra 2023: सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा इस बार तोड़ेगी रिकॉर्ड, अबतक 16 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget