एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: मौसम विभाग ने जारी किया 5 दिनों तक बर्फीले तूफान का अलर्ट, 'जहां हैं वहीं रुक जाएं यात्री'

Char Dham Yatra 2023 Update: आईएमडी ने अपने बयान में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर, यूपी, गुजरात सहित देश के दूसरे राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्री उत्तराखंड के मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें.

Chardham Yatra Alert: चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के चार जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के इन जिलों में पांच दिनों के लिए बर्फीले तूफान (Avalanches) की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.  और मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित देश के दूसरे राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे उत्तराखंड मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें.

दरअसल, यमुनोत्री में दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है. वहीं, गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात और धाम में बारिश की खबर है. लिहाजा, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है. गौरतलब है कि धामों में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. इसी कारण मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से कहा है कि वे अभी जहां है वहीं रुक जाएं और मौसम का अपडेट लेने के बाद ही आगे बढ़ें. 

पहले भी जारी किया गया था अलर्ट

चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बर्फबारी और हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया था. उत्तराखंड में बर्फबारी और हिमस्खलन पर चेतावनी के बाद पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने गोमुख ट्रैक पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी गई थी. इसके साथ ही सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई. सरकार ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में किसी भी पर्यटक को साहसिक खेल, या फिर ट्रैकिंग करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया था.

बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी

उत्तरकाशी जिले में अधिक बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने उत्तरकाशी के गोमुख ट्रैक को अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था. गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किए थे. आदेश में कहा गया है कि मौसम अनुकूल रहने पर ही पर्यटकों को गोमुख की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी. गौरतलब है कि बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रा पर आए किसी भी श्रद्धालु को अभी तक गोमुख नहीं जाने दिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को लेकर धामी सरकार ने 9 भाषाओं में जारी की SOP, पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget