एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के पहले दिन दुखद घटना, यमुनोत्री धाम जा रहे श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Chardham Yatra News: उत्तराखंड में पिछले साल चार धाम यात्रा पर आए कई श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक या अन्य कारणों से मौत हो गयी थी. इसके बाद सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए सलाह जारी की थी.

Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री धाम के दर्शनों को जा रहे गुजरात के एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी. पुलिस ने यहां बताया कि घटना शनिवार को हुई जब अक्षय तृतीया के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने के बाद गुजरात के सूरत के कौशम्भा के कनक सिंह (62) मां यमुना के दर्शन के लिए जा रहे थे और रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. बड़कोट के थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि तीर्थयात्री की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बता दें कि उत्तराखंड में पिछले साल चार धाम यात्रा पर आए कई श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक या अन्य कारणों से मौत हो गयी थी जिसके बाद सरकार ने 55 वर्ष से अधिक उम्र तथा किसी भी बीमारी से पीड़ित श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाने की सलाह जारी की है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट शनिवार को खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है. मंदिर समितियों के अधिकारियों ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के कपाट अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर खुले, जबकि यमुनोत्री मंदिर के कपाट को अपराह्न 12 बजकर 41 मिनट पर खोला गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर होने वाली आनुष्ठानिक पूजा अर्चना की.

देवी यमुना की शीतकालीन गद्दी खरसाली में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई. धामी ने खरसाली में देवी यमुना की प्रतिमा की उस समय पूजा अर्चना की, जब उन्हें सजी हुई पालकी में यमुनोत्री धाम जुलूस के रूप में रवाना किया जा रहा था, जहां पर अगले छह महीने तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी. श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धामी ने कहा कि बाधा रहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं.

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ मार्ग पर भारी बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget