एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रहा है श्रद्धालुओं का आंकड़ा, 40 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अब तक 40 लाख लोग चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं.सबसे ज्यादा केदारनाथ में भक्त पहुंच रहे हैं.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के लिए खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. लगातार चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. चारधाम यात्रा के लिए अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. एक अनुमान के मुताबिक एक दिन में रोजाना करीब 60 हजार श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेश करवा रहे हैं. सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए कराया जा रहा है. 

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. हालांकि इस बार चारधाम यात्रा पर सबसे ज्यादा मौसम की मार देखने को मिल रही है. शुरुआत से ही बारिश, बर्फबारी की वजह से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है, कभी ग्लेशियर टूटने की वजह से रास्ता बंद हो जाता है तो कभी बारिश और बर्फबारी भक्तों की परीक्षा ले रही है लेकिन यहां आने वालों का जोश कम नहीं है. तमाम परेशानियों के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंच रहे हैं. 

चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. एक दिन में करीब 60 हजार श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. चारों धामों में अब तक 16,25,545 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. केदारनाथ में अब तक 560690 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं यमुनोत्री धाम में 293368 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 324154 श्रद्धालु और बद्रीनाथ धाम में 439782 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. जबकि हेमकुंड साहिब में 8551 श्रद्धालु पहुंचे हैं. 

चारधाम यात्रा में देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. प्रशासन की ओर से सभी श्रद्धालुओं का मौसम देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को मेडिकल टेस्ट पर भी जोर दिया जा रहा और उनके लिए हेल्थ एडवायजरी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: राकेश टिकैत ने दी पुलिस को चेतावनी, 'रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर लेकर निकलेगा किसान और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget