एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर की बूकिंग 20 जून तक फुल, अब सितंबर-अक्टूबर की शुरू, टूटेगा रिकॉर्ड

Uttarakhand Tourism: केदारनाथ के लिए 20 जून तक के लिए हवाई सेवा की सभी टिकट फुल हो गई है. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 सितंबर से 31 अक्टूबर की अवधि के लिए हेली बुकिंग की की सुविधा खोल दी गई है.

Uttarakhand Char Dham Yatra: उत्तराखंड में शुरू होने वाले चार धाम यात्रा के लिए हवाई सेवा केदारनाथ के लिए 20 जून तक के लिए फुल हो गई है. अब राज्य सरकार पहली बार सितंबर अक्टूबर के लिए भी बुकिंग सेवा खोलने जा रही है. ऐसा पहली बार हो रहा है. जब अक्तूबर सितंबर के लिए भी बुकिंग शुरू की जा रही है चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके है और लगातार रजिस्ट्रेशन हो रहे है इस बार पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है.

10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए अब मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सितंबर-अक्टूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए भी विंडो खोल दी है ताकि आगे के लिए भी बुकिंग की जा सके. हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है.

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को ही 15 सितंबर से 31 अक्टूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है. ताकि चार धाम के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके. देर शाम तक इस अवधि की भी टिकट बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई थी.

कुछ ही घंटो सभी टिकट हो गए थे बुक
केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग शनिवार को खोली गई मात्र कुछ ही घंटो में सभी टिकट फूल हो गए थे. ये बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई तो जबरदस्त उत्साह नजर आया. शाम करीब पांच बजे तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते है. 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी भी साझा की है की देहरादून से पिथौरागढ़ हेली सेवा पहले हफ्ते में मात्र 3 दिन चलती थी. जिसे अब बड़ा कर 6 दिन कर दिया गया है. इससे यात्रियों को काफी आसानी होगी.चार धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग यात्री इस वेबसाइट के माध्यम से भी कर सकते है. इसमें आप के कितने पैसे लगेंगे यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है.

https://www.heliyatra.irctc.co.in/

गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये
फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये
सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये

किस राज्य से कितनी हुई बुकिंग
1904 बुकिंग के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है. उत्तर प्रदेश की 878, गुजरात की 847, कर्नाटक की 841, उत्तराखंड की 837, दिल्ली की 793, तेलंगाना की 679, मध्य प्रदेश की 437, आंध्र प्रदेश की 405, पश्चिम बंगाल की 391, राजस्थान की 328, हरियाणा की 251, अरुणाचल प्रदेश की 238, ओडिशा की 219, तमिलनाडु की 185, छत्तीसगढ़ की 177, बिहार की 111, पंजाब की 109, झारखंड की 96, हिमाचल प्रदेश की 41, जम्मू कश्मीर की 41, केरल की 27, चंडीगढ़ की 22, गोवा की 16, असम की 10, दादर नगर हवेली व दमन और दीव की चार, त्रिपुरा की चार, अंडमान, लद्दाख, लक्षद्वीप, मेघालय, पुडुचेरी, सिक्किम की दो-दो, मणिपुर की एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर से आठ बुकिंग हुई है. अभी भी बुकिंग होने का सिलसिला जारी है इस बार प्रदेश में चार धाम यात्रा के सभी रिकॉर्ड टूटने की संभावना है पिछली बार 55 लाख से अभी अधिक यात्रियों ने चार धाम यात्रा की थी इस बार ये आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस IPS ने अपराधी का किया था एनकाउंटर, अब बेटी का कराया बोर्डिंग स्कूल में दाखिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget