एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर गंगे के जयकारे, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Gangotri Dham News Today: उत्तराखंड में मंगलवार से चार धाम की यात्रा शुरू हो गई. सुबह 11.15 बजे शुभ मुहुर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट खुले. इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

CM Dhami AT Gangotri Dham: उत्तरकाशी (Uttarkashi) में हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी सुअवसर पर मौजूद रहे. मां गंगा की उत्सव डोली जैसे ही आज गंगोत्री धाम पहुंची वैसे पूरा गंगोत्री धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा. अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज सुबह से ही यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. भक्तजन इस मौके पर मां गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आए. 

सीएम धामी भी गंगोत्री धाम में रहे मौजूद

आज दिन भर पूरे गंगोत्री धाम में देव डोलियों का हुजूम उमड़ा रहा. पूरे विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के खोल दिए गए. जहां देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे. गंगोत्री धाम के जब कपाट खुले तो इस दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे.

सीएम धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए और कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होगी.  

Yamunotri Dham: खुल गए यमुनोत्री धाम के कपाट, पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

इस बार ऐतिहासिक होगी चार धाम यात्रा

कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चार धाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है. साल 2020 और 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था. जिससे कपाट खुलने के बाद भी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था.

लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है.  सरकार को भी इस बार चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है. लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget