एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: गौरीकुंड में बोल्डर गिरने से करीब दस हजार तीर्थयात्री फंसे, तीन घंटे की मशक्कत के बाद हटाया गया पत्थर

Uttarakhand News: केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में पत्थर के गिरने के बाद प्रशासन की ओर से यात्रा को रोक दिया गया. करीब तीन घंटे दस हजार के करीब तीर्थयात्री गौरीकुंड पैदल मार्ग के दोनों ओर फंसे रहे.

Char Dham Yatra 2022: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में जोरदार बारिश शुरू हुई, जिस कारण केदारनाथ (Kedarnath) पैदल मार्ग के गौरीकुंड(Gaurikund) में विशालकाय बोल्डर के साथ मलबा गिर गया. पत्थर के गिरने के बाद प्रशासन की ओर से यात्रा को रोक दिया गया. करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही और दस हजार के करीब तीर्थयात्री गौरीकुंड पैदल मार्ग के दोनों ओर फंसे रहे.

दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु फंसे रहे 

बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी के रुद्रप्रयाग जिले में जोरदार बारिश हुई. सोमवार रात को शुरू हुई बारिश का असर मंगलवार सुबह देखने को मिला. केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में सुबह के समय छः बजे पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बड़ा  पत्थर गिर गया. इस पत्थर के गिरने के बाद पैदल मार्ग के दोनों ओर दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु फंसे रहे. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाया और यात्रा को रोका गया. इसके बाद डीडीएमए के मजदूरों ने रास्ते से मलबा और बोल्डर को हटाने का काम शुरू किया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोल्डर और मलबे को साफ किया गया, जिसके बाद यात्रा को सुचारू किया गया.

Char Dham Yatra 2022: लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु, केदारनाथ में लगी 3 किमी लंबी लाइन, जानें अब तक कितनों की गई जान

तीर्थयात्रियों को संभलकर आवाजाही करने की आवश्यकता

बता दें कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग पर बारिश के समय आवाजाही करना कठिन हो जाता है. ऐसे में तीर्थयात्रियों को संभलकर आवाजाही करने की आवश्यकता है. साथ ही प्रशासन को भी यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. मंगलवार सुबह की घटना घटित होते समय गनीमत यही रही कि कोई तीर्थयात्री उस दौरान आवाजाही नहीं कर रहा था. वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में बोल्डर और पत्थर गिर गये. जिन्हें डीडीएमए के मजदूरों ने साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि बारिश को देखते हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा करवाई जा रही है.

Char Dham Yatra 2022: सरकार की व्यवस्थाओं पर विपक्ष का वार, स्वास्थ्य मंत्री के दावों को बताया झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget