एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: हजारों KM चलने के बाद भी यात्रियों को नहीं हो रहे केदारनाथ के दर्शन, आधे रास्ते से लौटाया जा रहा है वापस

Uttarakhand News: तीर्थयात्रियों को केदारनाथ दर्शन के लिए काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके पीछे का कारण है कि यात्रियों का पंजीकरण नहीं हुआ है.

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड के गंगोत्री (Gangotri), यमुनोत्री (Yamunotri) और बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के दर्शन देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों को आसानी से हो रहे हैं, लेकिन केदारनाथ (Kedaranath) के दर्शनों के लिये यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. इसके पीछे का कारण है कि यात्रियों का पंजीकरण नहीं हुआ है. जिन यात्रियों ने केदारनाथ धाम जाने के लिये पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें रुद्रप्रयाग से वापस लौटाया जा रहा है. ऐसे में यात्रियों में निराशा है. 

बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिल रही एंट्री

पुलिस के सामने कई बार फरियाद करने और धूप-प्यास में खड़े रहने के बाद भी यात्रियों को निराशा ही मिल रही है. केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने के लिए तीर्थ यात्रियों का भारी जमावड़ा है, लेकिन आधे से अधिक तीर्थ यात्री बिना पंजीकरण के केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे हैं. ऐसे में यात्रियों को रुद्रप्रयाग में जगह-जगह बैरियरों पर रोका जा रहा है बिना पंजीकरण के आए यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है. अभी तक हजारों तीर्थ यात्रियों को पुलिस की ओर से वापस भेजा गया है. केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है. एक दिन में 10-15 हजार से अधिक तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं.

Champawat By-Poll: चंपावत में सुबह 11 बजे तक हुई 33.96 फीसदी वोटिंग, मतदान केंद्रों पर लगी वोटर की लंबी कता

बाबा केदारनाथ के कपाट खुले अभी एक महीना भी नहीं हुआ है.ऐसे में कई यात्री ऐसे भी हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के ही पहुंच रहे हैं और ऐसे यात्रियों को पुलिस द्वारा रास्ते में ही रोका जा रहा है और वापस भेजा जा रहा है.रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को ही केदारनाथ भेजने की अनुमति दी जा रही है. हजारों किमी की दूरी चलने के बाद आधे रास्ते से वापस भेजे जाने पर यात्री बेहद परेशान हो रहे हैं.यात्रियों का कहना है कि वह कई किमी सफर करके आ रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उन्हें वापस भेजा जा रहा है.

यात्रियों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना 

साथ ही यात्री प्रशासन पर भी तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि हमारे द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया भी गया है पर स्थानीय प्रशासन रजिस्ट्रेशन को मान्य नही बताया जा रहा है. वहीं कई यात्रियों का कहना है कि उनके कई घंटों से जाम में रुकने पर दिक्कतें हो रही हैं. साथ ही यात्रा का रजिस्ट्रेशन की तारीख बहुत देरी में मिली होने के कारण भी उनका समय खराब हो रहा है और उन्हें खाने-पीने की समस्या भी हो रही है. वहीं केदारनाथ होटल एसोसिएशन ने रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है.

होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रियों के न पहुंचने से उनका रोजगार भी प्रभावित हो रहा है.केदारघाटी में अधिकांश होटल-लॉज खाली हैं.उन्होंने सरकार से रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है.  जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ को रजिस्ट्रेशन करके ही यात्रा करने को कहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु अपने रजिस्ट्रेशन तिथि के अनुसार ही यात्रा करने को निकलें. 

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में नहीं देहरादून में होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र, इस वजह से बदली सत्र की तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget