एक्सप्लोरर

यूपी ATS की पूछताछ में छांगुर बाबा के बड़े खुलासे, 8 बैंकों में खाता, ऐसे बनाया करोड़ों का साम्राज्य

Conversion Gang Mastermind Chhangur Baba और नीतू ने रिमांड के पहले दिन ATS की पूछताछ में खुलासा किया है. उन्होंने आठ अलग-अलग बैंकों में कई खाते खुलवाए थे. इनके जरिए 100 करोड़ के लेन देन की जानकारी सामने आ सकती है.

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन ने कई बड़े खुलासे किए हैं. रिमांड के पहले दिन छांगुर और नीतू ने ATS के सामने ये माना है कि वो अवैध धर्मांतरण में पिछले 15 बरसों से शामिल था. छांगुर बाबा ने कई देशों के साथ संबंध होने की बात भी कबूली है. वो हिन्दू आबादी को कम करके देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का सपना देख रहा था. 

छांगुर बाबा और नीतू ने एटीएस की पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने आठ अलग-अलग बैंकों में कई खाते खुलवाए थे. छांगुर बाबा का बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों में खाता था. इन खातों के जांच के जरिए सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का लेन देन से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ सकती हैं. छांगुर बाबा ने कई देशों के साथ भी अपने संबंध होने की बात कबूली है. 

छांगुर ने आठ बैंकों में खुलवाए थे खाते
छांगुर ने नेपाल सीमा से सटे महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर करोड़ों रुपयों की जमीन खरीदी थी. इसके अलावा कई विवादित जमीनें भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम कराई थीं. छांगुर लव जिहाद में शामिल युवकों को बड़ा इनाम दिया करता था. आलीशान कोठी के अंदर छांगुर बाबा उन युवकों को लव जिहाद का प्रशिक्षण दिया करता था. वो हिन्दू आबादी की संख्या को कम करके मुसलमानों की संख्या बढ़ाना चाहता था. उसका सपना भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का था. 

बता दें कि बलरामपुर के रहने वाले वसीउद्दीन चौधरी ने साल 2023 में प्रधानंमत्री को पत्र लिखकर छांगुर बाबा के रैकेट और नागपुर के भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ के ईदुल इस्लाम आसी की शिकायत कर जांच की मांग की थी. ईदुल ने छांगुर बाबा को अपनी संस्था भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ का यूपी प्रमुख बनाया था. जिसका बाकायदा लेटर भी जारी किया गया था. 

वसीउद्दीन है वो शख्स है जिसने नीतू उर्फ नसरीन की उस इमारत को बनाया था जिसे हाल ही में प्रशासन के द्वारा जमीदोज किया गया है. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था उसके बाद ये शिकायत 2023 में की गई थी. इसी चिट्ठी के बाद छांगुर के मामले में पुलिस एक्शन में आई थी और पूरे मामले का खुलासा हुआ. 

Kanwar Yatra 2025: मुजफ्फरनगर में नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद, प्रतिष्ठानों और बोर्ड को तिरपाल से ढका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget