एक्सप्लोरर

Uttarakhand: संगठन में बदलाव का कांग्रेस को चुनावों में मिलेगा फायदा!, बीजेपी ने साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस में संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव किये गये हैं. इस बीच बीजेपी का कहना है कि इससे किसी भी प्रकार का फर्क नहीं पड़ने वाला है.

Changes in Uttarakhand Congress: उत्तराखंड कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है. यह बदलाव 2022 में क्या करिश्मा कर पाएगा, यह कह पाना अभी मुश्किल है, लेकिन कांग्रेस अपनी इस रणनीति से यह मानकर चल रही है कि 2022 का चुनाव उनके लिए बड़ी चुनौती नहीं होगा.

त्रिकोणीय मुकाबले के साथ होगा चुनाव

उत्तराखंड में इस बार 2022 का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले के साथ लड़ा जाएगा. भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है. पहले भाजपा में सीएम के चेहरे के रूप में युवा नेता धामी पर दांव खेला, तो वहीं अब कांग्रेस ने संगठन में बदलाव के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को भी धार दी है, पिछले लंबे समय से मायूस पड़े तमाम नेताओं को समितियों और संगठन स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां दी गई ,तो वहीं हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान देकर यह तय कर दिया है कि हरीश रावत के चेहरे पर ही 2022 का चुनाव होगा. लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी को यह रास नहीं आ रहा है.

नहीं खत्म होगी नाराजगी

भाजपा का कहना है कि, कांग्रेसी किसी भी स्तर पर बदलाव कर ले, लेकिन उनके नेताओं की नाराजगी खत्म नहीं होने वाली. वहीं आम आदमी पार्टी भी यह मानकर चल रही है कि कांग्रेस में हुआ बदलाव उनके लिए चुनाव में कोई कमाल नहीं कर पाया पायेगा.

दिखने लगा कांग्रेस में जोश

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस में जिस तरह से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है और युवाओं को तरजीह देकर भाजपा को मात देने की कोशिश की है, उसे यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस चुनावी रणनीति में बड़े स्तर पर बदलाव करेगी और इस बात को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मान रहे हैं. उनका साफ कहना है कि 2022 का चुनाव एकजुटता के साथ लड़ा जाएगा और जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्माण भी करना होगा. वही, संगठन में हुए बदलाव के बाद कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखाई देने लगा है.

कांग्रेस को इस बदलाव का चुनाव में कितना फायदा होगा यह कह पाना अभी बहुत जल्दबाजी है. लेकिन कांग्रेस की रणनीति को देखकर यह माना जा रहा है कि कांग्रेस अब भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

ये भी पढ़ें.

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget