एक्सप्लोरर

Chandika Devi Temples - Mahoba: बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर की है बहुत मान्यता, दर्शन मात्र से सभी कष्टों का हो जाता है निवारण

यूपी के महोबा में स्थित मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर की काफी मान्यता है. कहा जाता है कि यहां मां के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है.

कहा जाता है कि शक्तिपीठों के दर्शन मात्र से लोगों के कष्टों का निवारण हो जाता है. उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित ‘बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर’ भी 51 शक्ति पीठों में से एक है. इस मंदिर के दर्शन का काफी महत्व है. इस मंदिर की इतनी मान्यता है कि महोबा ही नहीं दूर-दराज से लोग यहां मत्था टेकने आते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. नवरात्रि के मौके पर तो यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

मंदिर में मां चंद्रिका देवी की 10 फीट ऊंची विशाल मूर्ति है

कहा जाताहै कि महोबा की माता बड़ी चंद्रिका देवी का आशीर्वाद लेने के उपरांत ही बुंदेलखंड के वीर आल्हा-ऊदल युद्ध मैदान में उतरा करते थे. वे सर्वप्रथम मां के चरणों में तलवार रखकर प्रार्थना किया करते थे और उसके बाद ही दुश्मनों से लोहा लेते थे. मां चंद्रिका देवी के मंदिर और मूर्ति की स्थापना 831 ईस्वी में महोबा के तत्कालीन राजा कीर्ति चंद्र वर्मन द्वारा कराई गई थी. मंदिर के भीतर मां चंद्रिका की 10 फीट ऊंची विशाल मूर्ति है. इस प्रतिमा के 18 हाथ हैं.

मां चंद्रिका की प्रतिमा दिन में कई बार रूप बदलती है

मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. कहा जाता है कि मन को असीम शांति प्रदान करने वाली मां चंद्रिका की प्रतिमा दिन में कई बार रूप बदलती है और भक्तों के सभी मनोरथ पूरे करती हैं.

कैसे पहुंचे चंद्रिका देवी के मंदिर तक

चंद्रिका देवी का मंदिर महोबा मुख्यालय के छतरपुर मार्ग पर राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित है. महोबा तक कोई सीधा वायु मार्ग नहीं है. सबसे पास का एयरपोर्ट मध्यप्रदेश के खजुराहो में है. यहा से 54 किमी की दूरी है. वहीं यूपी का कानपुर स्थित एयरपोर्ट 134 किमी दूर है. वहीं रेलमार्ग की बात करें तो  मंदिर से नजदीक रेलवे स्टेशनों में झांसी जंक्शन, खजुराहो, बांदा जंक्शन है. इसके अलावा सड़क मार्ग से भी मंदिर तक पहुंचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: दिल्ली के मुकाबले यूपी में बहुत सस्ता मिल रहा है पेट्रोल और डीजल, जानिए कितना महंगा और सस्ता

UP Gold-Silver Price Today: छठ पर बहुत महंगा हुआ सोना, चांदी सस्ती, जानें लखनऊ, कानपुर में क्या है गोल्ड का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget