एक्सप्लोरर

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर चंदौली प्रशासन ने कसी कमर, बढ़ाया जांच का दायरा

यूपी के चंदौली जिले में भी कोरोना के मामलों में कमी आई है. चंदौली जिले में महज दो कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं. संभावित तीसरी लहर से कैसे बचा जाए उसके उपाय किए जा रहे हैं.

Coronavirus in Chandauli: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है और सरकार लगातार ये प्रयास कर रही है की तीसरी लहर ना आए और इसके लिए अनेक उपाय भी किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है. चंदौली जिले में भी कोरोना के मामलों में कमी आई है. चंदौली जिले में महज दो कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं. ऐसे में संभावित तीसरी लहर से कैसे बचा जाए उसके उपाय किए जा रहे हैं. लगातार बाहर से आ रहे लोगों की कोरोना जांच भी की जा रही है. 

जरूरी होगी कोरोना जांच 
उत्तर प्रदेश सरकार ने ये निर्णय लिया है कि वो राज्य जहां कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई और आए दिन कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं. ऐसे राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गोवा, केरल और गुजरात से आने वाले सभी लोगों के लिए ये अनिवार्य कर दिया गया है कि या तो 4 दिन पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं ये दिखाना अनिवार्य होगा. नहीं तो उनको कोरोना के जांच से गुजरना होगा.

सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम 
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार का ये निर्णय संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लिया गया है. क्योंकि, चंदौली समेत यूपी के लगभग सभी जिलों में कोरोना समाप्ति की ओर है. ऐसे में सरकार ये नहीं चाहती है कि कोई ढिलाई हो और कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़े. इसलिए, सभी प्रमुख स्थलों पर जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चंदौली में पंडित दीनदयाल दयाल जंक्शन पर उन सभी लोगों की जांच की जा रही है जो महाराष्ट्र, गुजरात गोवा या केरल से आ रहे हैं. इसके अलावा सभी की स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना का जांच भी की जा रही है.

सरकार की मंशा के अनुरूप हो रहा है काम 
इस पूरे मामले में चंदौली के जिला अधिकारी का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है. उन राज्यों से आने वाले लोग जहां कोरोना के पेशेंट ज्यादा मिल रहे हैं उन सभी की पंडित दीनदयाल स्टेशन पर जांच कराई जा रही है. ये जांच 24 घंटे होती है इसके अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी जांच कराई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

इंदिरा गांधी की 'इमरजेंसी' पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, प्रयागराज का दौरा करेंगी, सियास बवाल शुरू

UP Bakra Eid Guidelines: सीएम योगी बोले- किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बर्दाश्त नहीं होगी कुर्बानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget