एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की परतें खोलने बागपत जेल पहुंची सीबीआई की टीम, पढ़ें- Inside Story

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले माह 25 फरवरी को इस हत्याकांड के सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। इसी सिलसिले में सीबीआई टीम बागपत पहुंची।

बागपत, एबीपी गंगा। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले की जांच करने के लिए सीबीआई टीम बागपत जिला कारागार पहुंची। सीबीआइ टीम के पहुंचते ही पुलिस व जेल प्रशासन हरकत में आ गया। टीम ने जेल के अधिकारियों से घटना की जानकारी जुटाई। उसके बाद टीम खेकड़ा थानेपहुंची और मुकदमे से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल की। थाने से टीम वापस लौट गई।

दरअसल, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले माह 25 फरवरी को इस हत्याकांड के सीबीआई  जांच के आदेश दे दिए थे। सीबीआई ने भी मुकदमे की जांच शुरू कर दी है।

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की परतें खोलने बागपत जेल पहुंची सीबीआई की टीम, पढ़ें- Inside Story

सीबीआई के डिप्टी एसपी समेत तीन सदस्यीय टीम सोमवार को बागपत जिला कारागार पहुंची और जांच पड़ताल की। टीम ने जेल के अधिकारियों से घटना की जानकारी जुटाई। उसके बाद टीम खेकड़ा थाने पहुंची और हत्याकांड के मुकदमे के अभिलेख देखे और पुलिस से बातचीत की। इस दौरान पुलिस और कारागार अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

ऐसे हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या बड़ौत के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित व उनके भाई नारायण दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में झांसी जेल में बंद माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बी-वारंट पर अदालत में पेश करने के लिए 8 जुलाई 2018 को पुलिस बागपत लेकर आई थी। रात के समय मुन्ना बजरंगी को बागपत जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। वहीं पर कुख्यात बदमाश सुनील राठी भी बंद था।

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की परतें खोलने बागपत जेल पहुंची सीबीआई की टीम, पढ़ें- Inside Story

अगले दिन 9 जुलाई की सुबह जेल में ही बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कुख्यात सुनील राठी ने बजरंगी की हत्या की बात कबूली थी। सुनील की निशानदेही पर जेल के सेफ्टी टैंक से एक पिस्टल, दो मैग्जीन व 22 कारतूस बरामद हुए थे।

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की परतें खोलने बागपत जेल पहुंची सीबीआई की टीम, पढ़ें- Inside Story

खेकड़ा थाने में तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, रिटायर्ड डिप्टी एसपी जेएम सिंह, प्रदीप उर्फ पीके (बेटा जेएम सिंह), महराज सिंह व विकास उर्फ राजा पर अपने पति की हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए बागपत पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सुनील राठी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जबकि विवेचना में अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget