एक्सप्लोरर

दरवेश यादव हत्याकांड: परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग, प्रदेशभर में धरने पर वकील

दरवेश यादव हत्याकांड के बाद प्रदेशभर के वकीलों में भारी रोष है। इस घटना के बाद वकीलों ने एक दिन के कार्य बहिष्कार का एलान किया है।

आगरा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की जांच के लिए परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही परिजनों ने दरवेश की हत्या करने वाले मनीष के बारे में खुलासा भी किया है। दरवेश के भतीजे पार्थ ने कहा कि अधिवक्ता मनीष ने बार काउंसिल के अधिवक्ताओं के पैसों का गबन किया था।

दरवेश का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले एटा कर दिया गया है। दरवेश चांदपुर गांव की रहने वाली थी। यूपी सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। अंत्येष्टि में एटा के एसएसपी स्वप्निल ममगाईं और जिलाधिकारी आई पी पांडेय भी मौजूद रहे।

यूपी में धरने पर वकील दरवेश यादव की हत्या के बाद आज प्रदेश भर के वकील धरने पर हैं। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश की सभी बारों में धरना है। शोक दिवश के उपलक्ष्य में न्यायालय बंद रहेंगे। साथ ही इस हत्याकांड के विरोध में कार्य बहिष्कार का ऐलान भी किया है। साथ ही हाईकोर्ट के वकीलों ने भी काम ना करने का एलान किया है। वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी वकीलों की सुरक्षा की मांग की है।

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरवेश के भतीजे की शिकायत के आधार पर आरोपी मनीष, मनीष की पत्नी और अधिवक्ता विनीत गुलेच्छा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि आगरा में दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी भी वकील ही है, जिसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 38 वर्षीय दरवेश यादव को कोर्ट परिसर में ही गोली मारी गई। दरवेश दो दिनों पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उनके स्वागत समारोह के बाद दीवानी कचहरी में आरोपी ने गोली मार दी। घटना थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget