एक्सप्लोरर

कुशीनगर: बैंक में नगदी जमा करने जा रहे निजी कंपनी के क्लर्क की बेरहमी से हत्या

लूट के इरादे से कुशीनगर में एक निजी कंपनी के कैश क्लर्क की हत्या कर दी गई। इससे पहले परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

कुशीनगर, एबीपी गंगा। कुशीनगर में निजी कंपनी के एक क्लर्क की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम के लिये भेज दिया है। घटना नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा की है।

जानकारी के मुताबिक क्लर्क की पहचान कसया थाना क्षेत्र के गांव तेतरिया धूरिया खास निवासी सुमंत राव के रूप में हुई। वह पडरौना में सीएएमएस नाम की कंपनी में काम करते थे। वे सोमवार को दोपहर बाद एक मॉल से तीन लाख 71 हजार रुपये लेकर एटीएम में जमा कराने के लिये निकले थे। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। गन्‍ने के खेत में मिला शव

सुमंत का शव गांव के बाहर चंवर स्थित एक गन्ने के खेत में पड़ा था। पुलिस को जांच पड़ताल में घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बैग व जमीन पर पड़े कागजात मिले, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिवारवालों को खबर दी। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनके नंबर पर घंटी जा रही थी, पर उठ नहीं रहा था। परिजनों ने देर शाम कोतवाली पहुंच तहरीर भी दी थी। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसी बीच उसका शव मिला।

रुपये लूट ले गए बदमश

घटनास्थल पर खून को देखकर पुलिस मान रही कि हत्यारों ने घटना को यहीं अंजाम दिया है। डाग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई। सुमंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एसओ संजय कुमार मिश्र ने कहा कि हत्यारों ने नकदी लूटकर सुमंत की हत्या कर दी। जांच चल रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget