एक्सप्लोरर

Sakshi Maharaj: ऋषिकेश में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज सहित पांच लोगों पर केस दर्ज, जानें- क्या है मामला

Uttarakhand News: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर अवैध निर्माण की सीलिंग तोड़कर दोबारा निर्माण करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

Sakshi Maharaj News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में उत्तर प्रदेश के उन्नाव संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज सहित पांच लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण की सीलिंग तोड़कर दोबारा निर्माण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार (23 अक्टूबर) को यह जानकारी दी.

ऋषिकेश पुलिस थाने के प्रभारी खुशी राम पांडेय ने बताया कि पांचों के खिलाफ रविवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 441, 452 व 448 के तहत मामला दर्ज किया गया. 

साक्षी महाराज सहित इन लोगों पर केस दर्ज

प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत की शिकायत में साक्षी महाराज के अलावा मंजुला, कृष्णा, मुकेश जैन और मनोज पर टिहरी विस्थापित क्षेत्र व लक्क्ड़ घाट के इलाकों में कथित तौर पर अवैध निर्माण कार्य संचालित करने एवं प्राधिकरण द्वारा सील किये जाने के बाद उसकी सीलिंग तोड़कर अवैध तरीके से दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने का आरोप लगाया गया है.  

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दी थी चुनौती

साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. खासकर कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके निशाने पर रहते हैं. दो दिन पहले ही उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में से किसी में भी हिम्मत है उन्नाव में मेरे सामने आकर चुनाव लड़कर दिखाएं. 

साक्षी महाराज ने 2014 का आम चुनाव उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से जीता था. 2019 में एक बार फिर वे इसी सीट से सांसद चुने गए थे. वह 2000 से 2006 तक राज्यसभा के सदस्य भी थे. उनके 'साक्षी महाराज ग्रुप' के बैनर तले भारत भर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान और आश्रम चलते हैं, जिसके वर्तमान निदेशक के रूप में भी वह कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें- 

Dussehra 2023: नोएडा स्टेडियम में रावण दहन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी से रहेगी नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget