एक्सप्लोरर

BJP सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ इस आरोप में केस दर्ज, चुनाव से पहले बढ़ीं मुश्किलें?

Brij Bhushan Singh Case: नोटिस मिलने के बावजूद भी BJP सांसद ने खरगूपुर क्षेत्र में गाड़ियों का काफिला निकाला था. एफएसटी टीम के प्रभारी ने आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर मुकदमा लिखाया है.

Brij Bhushan Singh News: कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर चुनावी धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है. बीजेपी सांसद के खिलाफ चुनावी आचार संहिता धारा-144 उल्लंघन को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है. नोटिस मिलने के बावजूद भी बीजेपी सांसद ने खरगूपुर क्षेत्र में गाड़ियों का काफिला निकाला था. एफएसटी टीम के प्रभारी ने आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर मुकदमा लिखाया है.

कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अभी कैसरगंज लोकसभा से भले ही टिकट न मिला हो लेकिन वह पूरे दाम खम से लगातार वाहनों का काफिला लेकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और निजी कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं. जिले में चुनावी आचार संहिता और धारा-144 उल्लंघन को लेकर के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

खरगूपुर थाने में एफएसटी टीम के प्रभारी द्वारा तहरीर देकर बीजेपी सांसद पर आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. खरगूपुर थाने की पुलिस द्वारा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कल दो दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर के कई जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया था.

वहीं गाड़ियों का काफिला निकालना और लोगों से संपर्क करने को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कोई भी परमिशन जिला प्रशासन से नहीं लिया गया था. बीते बुधवार को बिना अनुमति के गाड़ियों का काफिला निकाल कर चुनावी आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर के उप-जिलाधिकारी कर्नलगंज द्वारा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस देकर के जवाब मांगा गया था. लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा बिना किसी परमिशन के कल दो दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला खरगूपुर थाना क्षेत्र में निकाला गया था.

दरअसल चुनावी आचार संहिता और धारा- 144 प्रभावी ढंग से पालन कराने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में एफएसटी टीमें लगाई गई हैं, जिससे चुनावी आचार संहिता और धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया जा सके. अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जांच करके कार्रवाई हो. आज खरगूपुर थाने में एफएसटी टीम के प्रभारी व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नजमुल इस्लाम द्वारा तहरीर दे करके बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ बिना अनुमति के 20-30 गाड़ियों का काफिला लेकर खरगूपुर थाना क्षेत्र के मल्लापुर बाजार, गोपाल बाग, भोलाजोत, गोकरनशिवला, भटपी, भवनियापुर सहित एक दर्जन गांव में कार्यकर्ताओं और जनता से संपर्क करने का आरोप लगाया है. 

चुनावी आचार संहिता और धारा 144 उल्लंघन का आरोप लगाते हुए खरगूपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

वहीं गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति के गाड़ियों का काफिला लेकर लोगों से जनसंपर्क करने को लेकर बीते 10 अप्रैल को भी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस देकर के जवाब मांगा गया था. कल फिर से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा खरगूपुर थाना क्षेत्र में 20-30 गाड़ियों का काफिला लेकर के कई गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया गया था. जिसका कोई परमिशन इनके द्वारा नहीं लिया गया था. जिसको लेकर के खरगूपुर थाने में एफएसटी टीम के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है. बिना किसी अनुमति के कोई भी भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला लेकर के कहीं भी जनसंपर्क नहीं कर सकता है. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

Lok Sabha Elections 2024: 'ईवीएम से बीजेपी को हराएंगे फिर EVM हटाएंगे', अखिलेश यादव बोले- ये संविधान बचाने का चुनाव

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget